फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Smugglers thrown in the crematorium by tying the feet of cows, two killed, four injured

गोवंशों के पैर बांध श्मशान में फेंक गए तस्कर, दो की मौत, चार जख्मी मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
Smugglers thrown in the crematorium by tying the feet of cows, two killed, four injured
गोवर्धन(मथुरा)। गांव पेलखू के श्मशान में मंगलवार सुबह गोवंश पड़े मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गोवंश के पैर रस्सियों से बंधे हुए थे। इनमें से दो गोवंश मर चुके थे। चार गंभीर रूप से घायल थे।
विज्ञापन

सोमवार रात गो तस्कर गोवंश के पैर बांध कर गांव के बाहर श्मशान में फेंक कर भाग गए। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गोवंश पड़े देखे। चार घायल थे, जिन्हें निजी एंबुलेंस से सुरभि गोशाला राधाकुंड पहुंचाया। घटना की सूचना पुलिस-प्रशासन को दी। दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

इस पर ग्रामीणों ने विरोध जताया। गो तस्कर गाड़ी में बुरी तरह से गोवंश को भर कर लाए। रात में रस्सी से बांध कर गोवंश को गांव से बाहर श्मशान में फेंक कर भाग गए। रस्सी से बंधे मिले चार गोवंश जख्मी थे। एक गोवंश की आंख फूटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर नहीं पहुंचा कोई अधिकारी
मंगलवार सुबह भाजपा नेता महादेव शर्मा को इसकी जानकारी हुई तो सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। गोवर्धन से गोरक्षक श्रेयस शर्मा अपनी टीम के साथ पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से घायल गोवंश को सुरभि गोशाला पहुंचाया। महादेव शर्मा ने बताया कि गोतस्कर रात में गोवंश को किसी गाड़ी में डाल कर लाए थे और श्मशान में डाल गए। पुलिस और प्रशासन को सूचना दी, लेकिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। गोवंश की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि इस घटना की सूचना और तस्वीरें मुख्यमंत्री योगी तक पहुंचाई जाएंगी।

पेलखू गांव के श्मशान में 10-12 गोवंश को गोतस्कर छोड़ कर भागने की सूचना मिली, नायब तहसीलदार और पुलिस की टीम मौके पर भेजी है। दो गोवंश मरे मिले हैं, घायल गोवंश को गोशाला उपचार के लिए भेजे गए हैं।
संदीप वर्मा, एसडीएम गोवर्धन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed