फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Six people injured in collision between speeding vehicle and ambulance on Yamuna Expressway in Mathura

Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहन और एंबुलेंस में भिड़ंत, आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल

Thu, 28 Dec 2023 10:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Dec 2023 10:04 AM IST
सार

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहन और एंबुलेंस में भिड़ंत हो गई। हादसे में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Six people injured in collision between speeding vehicle and ambulance on Yamuna Expressway in Mathura
Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहन और एंबुलेंस में भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बीती रात यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहन ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। एंबुलेंस नोएडा की तरफ से आगरा की ओर जा रही थी। 

विज्ञापन


हादसा सुरीर कोतवाली क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 86 के समीप रात करीब 12.30 बजे हुआ। मूल रूप से पश्चिम बंगाल के उत्तर जिनरजूर थाना क्षेत्र के ईटहर निवासी मौसीन अली अपने साथी मूसा, शाहनूर, राहुल, तुलमबिबि निवासीगण पश्चिम बंगाल एवं अरुण कुमार निवासी वाहनौली, थाना लोधा, अलीगढ़ (यूपी) के साथ नोएडा से आगरा की ओर एंबुलेंस से जा रहे थे। आधी रात को कोहरा अधिक था। माइल स्टोन 86 के समीप अज्ञात वाहन से एंबुलेंस की भिड़ंत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे में एंबुलेंस सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यमुना एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मियों के अलावा मांट टोल चौकी पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। चौकी प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि रात में घने कोहरे के चलते एंबुलेंस अज्ञात वाहन से टकरा गई। क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को सड़क से हटवाकर आवागमन सुचारू कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed