फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Silver Case: An FIR against a silver trader was filed after nearly two months

चांदी प्रकरण: करीब दो माह बाद दर्ज हो सकी चांदी व्यापारी पर प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Silver Case: An FIR against a silver trader was filed after nearly two months
मथुरा। सराफा बाजार से करोड़ों की चांदी लेकर लापता हुए दूसरे चांदी व्यापारी और उनके बेटे के विरुद्ध घटना के करीब दो माह बाद गोविंद नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें 48 किलो से ज्यादा चांदी दर्शाई गई है, जबकि दो अन्य सराफ कारोबारियों की चांदी के गबन का आरोप लगाया गया है। पुलिस एक माह से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

राधा आर्चिड, सरस्वती कुंड के रहने वाले सराफा कारोबारी विष्णु खंडेलवाल ने दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि उनका चौक बाजार में श्रीनाथ ज्वैलर्स के नाम से चांदी की ट्रेडिंग का कारोबार है। अन्य ग्राहकों की तरह पोतरा कुंड, गोविंद नगर के राजीव अग्रवाल उर्फ बनवारी भी चांदी का माल ले जाते थे। आठ दिसंबर 2025 को बनवारी अपने बेटे कुशाग्र अग्रवाल के साथ आए। उन्होंने चांदी का माल पसंद किया और 48 किलो 680 ग्राम चांदी के आभूषण ले गए। शाम तक जवाब देने को कहा, लेकिन इसके बाद उन्होंने संपर्क नहीं किया। तब से लगातार उनकी तलाश की। उनका घर भी बंद मिला। बाजार में पता चला कि बनवारी इसके अलावा गोपेश खंडेलवाल व प्रदीप खंडेलवाल से भी लाखों की चांदी का माल लेकर गए हैं। इस मामले में गोविंद नगर थाने में पिता पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दूसरी ओर, पुलिस दो माह बाद भी लापता व्यापारियों का सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस केवल तलाश करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


करोड़ों की चांदी लेकर लापता हैं दो व्यापारी
मथुरा। दिनेशचंद्र अग्रवाल और उनके पार्टनर राजीव उर्फ बनवारी ने चांदी में तेजी आते ही चौक बाजार के 2 दर्जन से कारोबारियों की 1500 किलो चांदी लेकर लापता हो गए हैं। सराफा कारोबारियों ने दिनेश अग्रवाल के बाद अब बनवारी के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज करा दी है। दोनों ही व्यापारी करोड़ों की चांदी लेकर शहर छोड़ चुके हैं। करीब दो माह से कारोबारी उनकी तलाश में जुटे थे। पुलिस अफसरों से भी मिले मगर उन्हें कोई मदद नहीं मिल सकी, क्योंकि ज्यादातर चांदी के आभूषण बिना बिल के थे। ऐसे में चांदी कारोबारियों ने बिलिंग वाली चांदी के गबन को ही दोनों मुकदमों में दर्शाया है। दिसंबर से ही मथुरा के सराफा बाजार में इस मामले की गूंज चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed