फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Silt in Yamuna

यमुना से सिल्ट निकालने की तैयारी, सर्वे शुरू

Sun, 15 Mar 2020 06:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Silt in Yamuna
मथुरा। यमुना में सिल्ट का सर्वे करती सिंचाई विभाग की टीम। - फोटो : MATHURA
मथुरा। यमुना में नालों की गंदगी के शोर के बीच सिंचाई विभाग ने सिल्ट निकालने की तैयारी की है, जिसके तहत सर्वे कर सिल्ट की गहराई नापी जा रही है। शनिवार को सिंचाई विभाग के अधिकारी विश्राम घाट पर पहुंचे और नाव से यमुना का भ्रमण कर कई स्थानों पर सिल्ट की गहराई नापी है। अधिकारियों के अनुसार एक मीटर तक सिल्ट मिली है। आसपास के क्षेत्र में करीब डेढ़ किलोमीटर तक यमुना का सर्वे किया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट तैयार कर सिल्ट निकालकर यमुना को गंदगी से मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के तीस से अधिक नालों का पानी सीधे यमुना में गिर रहा है। गंदे पानी के साथ कूड़ा-करकट भी यमुना में पहुंच रहा है। इस मामले को लेकर लंबे समय से शोर मचा है। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी अधिकारियों से इस मामले को गंभीरता से लेने के निर्देश दे चुके हैं। पिछले दिनों बरसाना आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शीघ्र ही यमुना को गंगा की तरह निर्मल बनाने की बात कही थी। इसी के तहत सिंचाई विभाग सक्रिय हुआ है। शनिवार को सिंचाई विभाग के इंजीनियर अतुल शर्मा टीम के साथ विश्राम घाट पहुंचे और नाव में बैठकर यमुना का भ्रमण किया।
विज्ञापन

यमुना में सर्वे कराकर सिल्ट सफाई का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। अभी तक के सर्वे में घाट के आसपास एक मीटर तक सिल्ट मिली है। डेढ़ किलोमीटर के दायरे में सर्वे कराया जाएगा। सर्वे पूरा होने के बाद सफाई कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बच्चन सिंह, एक्सईएन सिंचाई विभाग
घाट पर जाल लगाकर यमुना में जाने से रोकी गंदगी
विश्व धर्म रक्षक दल की पहल पर नगर निगम ने यमुना में मरकंड का घाट पर जाल लगाया है। नालों से आने वाली गंदगी को घाटों पर पहुंचने से रोका गया है। अब घाटों पर साफ पानी पहुंच रहा। विश्व धर्म रक्षक दल के अध्यक्ष विजय चतुर्वेदी ने बताया कि बंगाली घाट से लेकर विश्राम घाट तक नालों का कूड़ा पहुंचता था, जिससे इन घाटों पर पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालु परेशान होते थे। अब कूड़ा रोका गया है। नमामि गंगे योजना के नोडल अधिकारी रिजवान अहमद ने बताया कि जाल लगाने से कूड़ा घाटों पर नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed