फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   shut down due to attack on businessman

तेल कारोबारी पर हमले के विरोध में बंद रहा राया का बाजार

Fri, 27 Nov 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/राया
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/राया Updated Fri, 27 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
shut down due to attack on businessman
मुनीम के साथ घर लौट रहे व्यापारी को गुरुवार रात में गोली मार कर लूटने के प्रयास की घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश है। शुक्रवार को व्यापारियों ने बाजार बंद कर आंदोलन शुरू कर दिया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एसएसपी ने घटना के शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया तब व्यापारी माने। व्यापार मंडल ने तीन दिन में खुलासा न होने पर एक दिसंबर से एसएसपी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बता दें कि नागल रोड निवासी व्यापारी मोहन नारायण अग्रवाल गुरुवार शाम को अपने मुनीम पवन कुमार निवासी आयराखेड़ा के साथ घर लौट रहे थे। रास्ते में अपाचे बाइक पर आए बदमाशों ने उनसे थैला लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर मुनीम और व्यापारी को गोली मार दी। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने शुक्रवार को बाजार बंद रखा और धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर पहुंचे विधायक पूरन प्रकाश ने आम लोगों की सुरक्षा की बात कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन


घटना का खुलासा न होने पर थाने के घेराव की चेतावनी दी। पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग ने कहा कि व्यापारी 60 प्रतिशत राजस्व देता है। इस प्रकार की घटनाएं होती रहीं तो हम शासन-प्रशासन को चैन से सोने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस घटनाओं के 75 प्रतिशत खुलासे फर्जी कर रही है। उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रमेश चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि बड़ी घटनाओं की योजना थाने और कोतवाली में बनती है। पुलिस की अपराधियों से सांठगांठ है। राया की घटना का खुलासा नहीं हुआ तो मथुरा का बाजार भी बंद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने भी घटना की निंदा की। व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन कुमार सर्राफ, नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णकांत अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन राकेश कुमार शर्मा, सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार मामा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश बंसल, जिलाध्यक्ष ललित अरोड़ा, प्रतुल गंगल, पूरन सिंह गोधर, हरीबाबू अग्रवाल, गनेशीलाल शर्मा, मुकेश अग्रवाल, रमेश चंद्र बजाज, सुभाष चंद्र अग्रवाल आदि ने घटना के खुलासा की मांग की है।


शीघ्र पकड़े जाएंगे हमलावर
व्यापारियों के बीच पहुंचे एसएसपी डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि हमलावर शीघ्र पकड़े जाएंगे। पुलिस रात से ही दबिश दे रही है। एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारियों ने काम नहीं किया तो उन्हें भी हटाया जाएगा। पहले भी छह थाना प्रभारी निलंबित हो चुके हैं।


व्यापारियों को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी। चुनाव के बाद राया में फोर्स और बढ़ाएंगे। एसपी देहात अजय कुमार ने बताया कि छह फरवरी को व्यापारी मोहन नारायण अग्रवाल पर हुए हमले में सोनू निवासी मडराक को जेल भेजा था। अबकी बार हुई घटना में शामिल आरोपियों का हुलिया भी मिल चुका है। बदमाश शीघ्र पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed