{"_id":"5fede1bc8ebc3e3c71597366","slug":"shrine-city-rain-mathura-news-agr474340645","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष पर बरसाना में भारी वाहन रहेंगे प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष पर बरसाना में भारी वाहन रहेंगे प्रतिबंधित
विज्ञापन
मथुरा। लाडली जी महल में दर्शन करते श्रद्धालु।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाना (मथुरा)। तीर्थ नगरी बरसाना में लाखों श्रद्धालु लाडली जी की शरण में नववर्ष मनाएंगे। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तैयारी की है। कस्बे में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
श्रद्धालु अपनी आराध्य राधारानी के निज महल में राधारानी के दर्शन कर नववर्ष का आगाज करेंगे। इसी को देखते हुए इलाका पुलिस ने भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। बरसाना आने के लिए दिल्ली एनसीआर की ओर से आने वाले मार्ग नंदगांव मार्ग पर भक्तों को कोई परेशानी न हो इसके लिए पुलिस पिकेट की व्यवस्था की गई है। गोवर्धन मार्ग पर भी पुलिस पिकेट की व्यवस्था की गई है। लाडली निज महल में पुलिस पिकेट के साथ अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था की जाएगी। कामां राजस्थान मार्ग पर भी पुलिस व्यवस्था की गई है।
साथ ही कस्बे में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। उनको बाईपास से निकाला जाएगा। भक्तों के लिए छोटे वाहनों को बाईपास के माध्यम से सुदामा के पास बने पार्किंग स्थल पर रोक दिया जाएगा। उसके बाद राधरानी के दर्शन कराए जाएंगे। मंदिर प्रबंधक ने भी श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए व्यवस्था की है। मंदिर के रिसीवर डॉ. कृष्ण मुरारी ने बताया कि नववर्ष को श्रद्धालु लाडली जी के दर्शन के साथ शुरू करते हैं। श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए सारी व्यवस्था दुरुस्त की जा रही हैं। थाना प्रभारी आजाद पाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने व्यवस्था की है।