{"_id":"6632fe3460bae02ef40be7b8","slug":"shri-banke-bihari-will-give-charan-darshan-on-akshaya-tritiya-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shri Banke Bihari: अक्षय तृतीया पर चरण दर्शन देंगे श्री बांके बिहारी, भक्त सालभर करते हैं इस खास पल का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shri Banke Bihari: अक्षय तृतीया पर चरण दर्शन देंगे श्री बांके बिहारी, भक्त सालभर करते हैं इस खास पल का इंतजार
Thu, 02 May 2024 08:15 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 02 May 2024 08:15 AM IST
सार
मंदिर सेवायत ने बताया कि इस पर्व का मंदिर के गोस्वामी और देश-विदेश के भक्तों को पूरे वर्ष इंतजार रहता है। दिव्य दर्शन के लिए तिथि से एक माह पूर्व ही सेवायत गोस्वामियों के घरों में मैसूर से मलयागिरि चंदन भक्तों के सहयोग से लाया जाता है।
विज्ञापन
श्री बांके बिहारी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अक्षय तृतीया पर 10 मई को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी भक्तों को चरण दर्शन देंगे। इस अवसर पर श्रीबांकेबिहारी को शीतलता प्रदान करने के लिए लगभग 100 किलो चंदन से सेवा की जाएगी। इस दौरान वृंदावन के अन्य मंदिरों में सर्वांग चंदन दर्शन होंगे। चरण दर्शन साल में एक ही बार होते हैं। ऐसे में इसका विशेष महत्व है। दक्षिण भारत से लाए गए मलयागिरि चंदन की घिसाई का कार्य इन दिनों सेवायत गोस्वामियों द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
अक्षय तृतीया के दिन ठा. बांकेबिहारी मंदिर में सेवायत गोस्वामी प्रभु को चंदन लेपन की सेवा कर गर्मी में ठंडक का अहसास कराएंगे। इसके लिए लगभग 125 गोस्वामी परिवार अपने घरों और मंदिरों में पत्थरों के सिला पर चंदन घिस रहे हैं। मंदिर के सेवायत प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि बांकेबिहारी सुबह के समय चरण दर्शन और शाम के समय सर्वांग दर्शन देंगे।
विज्ञापन
वर्षभर रहता है इंतजार
मंदिर सेवायत ने बताया कि इस पर्व का मंदिर के गोस्वामी और देश-विदेश के भक्तों को पूरे वर्ष इंतजार रहता है। दिव्य दर्शन के लिए तिथि से एक माह पूर्व ही सेवायत गोस्वामियों के घरों में मैसूर से मलयागिरि चंदन भक्तों के सहयोग से लाया जाता है।
विज्ञापन