फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shri Banke Bihari temple platform repairing work completed before Holi

मथुरा: होली से पहले पूरा होगा श्रीबांकेबिहारी मंदिर के चबूतरे की मरम्मत का कार्य, नोएडा से मिली मंजूरी

Tue, 08 Mar 2022 02:02 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 08 Mar 2022 02:02 PM IST
सार

श्रीबांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर एक के पास पिछले सप्ताह चबूतरे के कुछ पत्थर धंस गए थे। कंट्रक्शन कंपनी जांच के लिए कुछ अंश नोएडा ले गईए। जांच होने के बाद कंपनी ने निर्माण कार्य शुरू करने के लिए हरी झंडी दे दी है।

विज्ञापन
Shri Banke Bihari temple platform repairing work completed before Holi
बांकेबिहारी मंदिर में शुरू हुआ चबूतरे की मरम्मत का कार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के विश्व विख्यात ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के गेट के पास धंसे चबूतरे की मरम्मत का काम सोमवार को शुरू हो गया है। मंदिर प्रबंधन ने विशेषज्ञों की राय के बाद कार्य शुरू कर दिया है। होली से पहले कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन

धंस गए थे चबूतरे के कुछ पत्थर 

पिछले सप्ताह ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर एक के पास चबूतरे के कुछ पत्थर धंस गए थे। मंदिर के प्रबंधन के कर्मचारियों ने चबूतरे के पत्थरों को हटवाकर देखा तो जमीन में दो फुट गहरे गड्ढे थे। इसके बाद प्रबंधन द्वारा फर्श की मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया है।

विज्ञापन

कार्य शुरू करने के लिए मिली हरी झंडी 

मथुरा और आगरा के सिविल इंजीनियरों ने भी फर्श के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अपनी राय दी। पिछले दिनों नोएडा की कंट्रक्शन कंपनी ने कार्य का निरीक्षण कर कुछ अंश जांच के लिए नोएडा ले गई थी। इसके बाद कार्य रोक दिया गया था। नोएडा की कंपनी की हरी झंडी मिलने के बाद सोमवार को चबूतरा निर्माण कार्य बहाल कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

होली से पहले समाप्त होगा कार्य

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि विशेषज्ञ इंजीनियरों की रिपोर्ट मिलने के बाद काम फिर से शुरू करा दिया गया है। होली से पहले फर्श का काम पूरा करना है। एक-दो दिन में कार्य में और तेजी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed