फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   shreekrshn janmasthaan

श्रीकृष्ण जन्मस्थान की एक्सरे मशीनें मिलीं खराब

Fri, 13 Mar 2020 06:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
shreekrshn janmasthaan
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा परखते हुए एडीजी सुरक्षा दीपेश जुनेजा, साथ हैं एसएसपी डा. ग? - फोटो : MATHURA
मथुरा। अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की दो एक्सरे मशीन खराब हो गई हैं। खराब मशीनों को हटाया तक नहीं गया है। मंदिर में प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं के सामान की स्केनिंग भी नहीं हो पा रही है। शुक्रवार को एडीजी सुरक्षा दीपेश जुनेजा के सुरक्षा का जायजा लिया तो यह खामी सामने आई। एडीजी ने तत्काल नई एक्सरे मशीन लगवाने की बात कही। सुरक्षा में बेडौल शरीर के सुरक्षाकर्मियों को देखकर एडीजी का माथा ठनका। एडीजी ने तंदुरुस्ती के लिए आगाह किया।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे एडीजी सुरक्षा दीपेश जुनेजा अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा परखने पहुंचे। यहां पर 45 मिनट तक दोनों धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को परखा तो आवासीय गेट पर लगी एक्सरे मशीन खराब मिलने पर तत्काल हटाने के निर्देश दिए। डॉग स्क्वैड और बम निरोधक दस्ते की तत्परता को चेक करने वाले एडीजी ने सुरक्षाकर्मियों के बेडौल शरीर को चुस्त और दुरुस्त करने को आगाह किया।
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत में एडीजी ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों की तत्परता के साथ ही उपकरणों की हालत देखी गई है। दो एक्सरे मशीन खराब मिलीं हैं और कई खामियां मिलीं, जिन्हें दूर करने के निर्देश दिए हैं। 15 अप्रैल के बाद सुरक्षा को लेकर मीटिंग से पहले यह दुरुस्त कर लिए जाएंगे। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सुरक्षा ज्ञानेंद्र कुमार, सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट केडी शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार, डीएफओ प्रमोद शर्मा, एलआईयू इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार शर्मा अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाहियों को दी गई आधुनिक उपकरण चलाने की ट्रेनिंग
आगरा जोन के प्रत्येक जिले से दो-दो सिपाहियों को अति श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रेनिंग के लिए बुलवाया गया। इन सभी को डीएफएमडी, एचएचएमडी, बैग स्केनर मशीन आदि आधुनिक उपकरण चलाने की ट्रेनिंग दी गई। इस ट्रेनिंग को बखूबी एडीजी सुरक्षा दीपेश जुनेजा और एसएसपी ने देखा। सभी को सही तरीके से सीखने के लिए भी ताकीद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed