फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   shree radharani brajyatra in mathura

वृंदावन पहुंची श्रीराधा रानी ब्रजयात्रा

Fri, 13 Nov 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Fri, 13 Nov 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
shree radharani brajyatra in mathura
श्रीराधा रानी ब्रज चौरासी कोस ब्रजयात्रा गुरुवार की सुबह वृंदावन में प्रवेश कर गई। वृंदावन परिक्रमा मार्ग संकीर्तन से गुंजायमान हो उठा। राधे-श्याम, राधे-श्याम के संकीर्तन ने सभी को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन


बरसाना के नि:स्पृह संत रमेश बाबा के सानिध्य में बेलवन के पड़ाव स्थल से शुरू हुई श्रीराधारानी ब्रजयात्रा मान सरोवर, पानी गांव होते हुए सुबह वृंदावन के कुंभ मेला स्थल पर पहुंच गई। यात्रा का वृंदावन की भूमि पर राधे-राधे के उद्घोष के साथ अभिनंदन हुआ।
विज्ञापन


वृंदावन के परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाले प्राचीन स्थल और घाटों के बारे में मान मंदिर के व्यवस्थापक राधाकांत शास्त्री ने श्रद्धालुओं को जानकारियां दीं। इसके बाद ब्रजयात्रा परिक्रमा मार्ग होते हुए जगन्नाथ घाट स्थित पड़ाव स्थल पर पहुंची। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पदयात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ यमुना पूजन किया और वृंदावन की पावन भूमि के महत्व को समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पड़ाव स्थल पर श्रद्धालुओं ने हरिनाम संकीर्तन किया। ब्रज यात्रा में यमुना शुद्धीकरण एवं ब्रज संरक्षण के उद्घोष ने लोगों में जोश का संचार कर रहे थे। भागवताचार्या बाल साध्वी श्रीजी शर्मा ने प्रभु नाम की महिमा बताई।

जीवन-मरण का प्रश्न है यमुना शुद्धिकरण: रमेश बाबा
श्रीराधा रानी ब्रज चौरासी कोस यात्रा के पड़ाव स्थल कुंभ मेला क्षेत्र पर संत रमेश बाबा ने कहा कि यमुना शुद्धीकरण के लिए अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। केंद्र सरकार ने यमुना शुद्धीकरण के लिए 3 माह का समय मांगा था लेकिन सात माह बीत जाने के बाद भी कोई कार्य नहीं हुआ।


यमुना शुद्धीकरण का मुद्दा हम ब्रजवासियों और संतों के लिए जीवन-मरण का प्रश्न है। यह बात केंद्र सरकार के साथ सभी राजनीतिक दलों को अच्छी तरह से समझ लेनी चाहिए। तत्पश्चात संत रमेश बाबा और मलूक पीठाधीश्वर आचार्य राजेंद्रदास महाराज ने गोवर्धन पूजा भी की। राधाकांत शास्त्री, पंकज चतुर्वेदी, सुनील सिंह, हरेश ठेनुआ, श्याम चतुर्वेदी, राधा प्रिया दास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed