फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   shramik, special, train, pasengers, mathura

14 सौ से अधिक श्रमिकों को लेकर हावड़ा रवाना हुई श्रमिक ट्रेन

Thu, 21 May 2020 10:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
shramik, special, train, pasengers, mathura
मथुरा। मथुरा जंक्शन पर हावड़ा के लिए जाने वाली श्रमिक ट्रेन के लिए प्रवासी श्रमिक लाइन में खड़े ह - फोटो : MATHURA
मथुरा। देश में श्रमिकों का एक से दूसरे प्रदेश में जाना अभी जारी है। हरियाणा-दिल्ली से मथुरा बॉर्डर के माध्यम से यूपी में प्रवेश करने वालों को जिला प्रशासन द्वारा श्रमिक ट्रेनों के माध्यम से उनके घर के निकटवर्ती शहरों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी प्रक्रिया में बृहस्पतिवार को रात करीब नौ बजे पश्चिम बंगाल के प्रवासी श्रमिक को लेकर ट्रेन हावड़ा के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से मथुरा के कोसीकलां में एकत्रित श्रमिकों को उनके घर पहुंचाने के लिए बृहस्पतिवार को भी श्रमिक ट्रेन की व्यवस्था की गई। अब तक यहां से झांसी, देवरिया, बिहार के ट्रेन जा चुकी है। बृहस्पतिवार को मथुरा के साथ आसपास के अन्य क्षेत्रों के करीब 1400 श्रमिकों के साथ मथुरा जंक्शन से ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान लंबी कतार लगी रही। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने थर्मल स्क्रीनिंग की तो आरपीएफ और जीआरपी सोशल डिस्टेंसिंग के काम में जुटे रहे। डीएम, एसएसपी और एसडीएम सहित आलाधिकारियों की यहां मौजूदगी देखी गई। इससे जंक्शन रेलवे स्टेशन क्षेत्र में भीड़ का दबाव देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएसएस ने संभाला मोर्चा
मथुरा। जंक्शन रेलवे स्टेशन से हावड़ा के लिए रवाना हुई ट्रेन में लोगों की मदद के लिए आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। खानपान के पैकेट भी वितरित किए। सोशल डिस्टेंसिंग से श्रमिकों को खड़ा करवा कर चप्पल, मास्क, नमकीन, चिप्स, बिस्किट, केला, पानी की बोतल एवं खाने के पैकेट वितरित किए। इस दौरान डॉ. संजय, विभाग प्रचारक गोविंद, तेजस्व, पुरुषोत्तम, प्रचारक संदीप, पवन, राजू, सौरभ, अजय, मनोज, आलोक मंगला, हरीश, विवेक, सिकंदर, सुनील, माधव पुलकित प्रसाद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed