{"_id":"69d8b7ff6e965f610b0457e4","slug":"shocking-case-in-nauhjheel-married-woman-alleges-gang-rape-at-home-2026-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर दरिंदगी: विवाहिता की बारी-बारी से लूटी आबरू, चीखें सुनकर भी न पसीजा दिल; FIR हुई दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर दरिंदगी: विवाहिता की बारी-बारी से लूटी आबरू, चीखें सुनकर भी न पसीजा दिल; FIR हुई दर्ज
Fri, 10 Apr 2026 02:12 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:12 PM IST
सार
मथुरा के नौहझील क्षेत्र में विवाहिता ने तीन युवकों पर घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : ai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र के एक गांव में दबंगों पर विवाहिता के साथ घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन नामजदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार उनके पति घर से बाहर रहते हैं। गांव के ही तीन युवक 29 दिसंबर 2025 की रात करीब 11:30 बजे उनके घर में घुस आए और उसे दबोच लिया। तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विवाहिता की चीख-पुकार सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो आरोपी उन्हें और बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर विशाल, प्रशांत व अमित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज
सुरीर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने आरोप लगाया कि 14 सितंबर 25 को अपने घर पर थी। शाम के समय आरोपी घर के अंदर घुस आया और मुंह दबाकर चाकू गले पर रखकर जबरन महिला के साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो चेहरे पर तेजाब डालकर बेटी को को जान से मार देंगे। सुरीर पुलिस का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी पलवल निवासी अभिषेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।