{"_id":"67505b16ce3cce82f10ad6d9","slug":"shivani-s-death-didn-t-commit-suicide-took-life-of-the-married-woman-brutally-2024-12-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिवानी की मौत के मामले में नया मोड़: आत्महत्या नहीं की...बेरहमी से ली विवाहिता की जान, शादी को हुआ था एक साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवानी की मौत के मामले में नया मोड़: आत्महत्या नहीं की...बेरहमी से ली विवाहिता की जान, शादी को हुआ था एक साल
Thu, 05 Dec 2024 09:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 05 Dec 2024 09:26 AM IST
सार
मथुरा के नौहझील में विवाहिता की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि विवाहिता की जान दुपट्टे से गला घोंटकर ली गई। अब पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शिवानी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के सुक्की मोहल्ले में सोमवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शिवानी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुपट्टे से गला दबाना आया है। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति, जेठ व जेठानी के खिलाफ दहेज के लिए हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ के थाना महुआखेड़ा के गांव ईशनपुर निवासी रिंकू ने थाना नौहझील में केस दर्ज कराया है। बताया कि बहन सूरजमुखी उर्फ शिवानी की शादी 12 मई 2023 को नौहझील निवासी सतेंद्र के साथ की। शादी में 8 लाख रुपये खर्च किए। सोने की चेन, अंगूठी व बाइक सहित डेढ़ लाख रुपये सहित अन्य सामान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप लगाया ससुरालीजन दहेज में 5 लाख रुपये की मांग कर बहन को प्रताडि़त करते थे। 2 दिसंबर 2024 को पति, जेठ व जेठानी ने गला दबाकर उसे मार डाला। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शिवानी की पोस्टमार्टम में गला दबाना आया है। भाई रिंकू की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।