{"_id":"5e5d50d58ebc3eebb5623856","slug":"sexual-harashment-mathura-news-agr4321301190","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित महिला ने 161 के बयान में छेड़छाड़ स्वीकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित महिला ने 161 के बयान में छेड़छाड़ स्वीकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शांति सेवाधाम के ट्रस्टी और भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर, उनके दो भाइयों और तीन के खिलाफ अनुसूचित जाति की महिला से छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में चार दिन पूर्व मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना कर रहे सीओ रिफाइनरी वरुण कुमार ने सोमवार को पीड़ित महिला के 161 के बयान लिए। इसमें उसने अपने साथ छेड़छाड़ की बात स्वीकार की है। जल्द ही पुलिस महिला के 164 के बयान दर्ज कराएगी।
थाना हाईवे की एक पॉश कालोनी में 24 फरवरी को अनुसूचित जाति के व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट, महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का आरोप देवकीनंदन ठाकुर, भाई विजय शर्मा, गजेंद्र, श्यामसुंदर, अमित और धर्मेंद्र निवासी शांति सेवाधाम, वृंदावन पर लगा था। पीड़िता के पति ने थाना हाईवे में 27 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ रिफाइनरी वरुण कुमार ने महिला ने छेड़छाड़ की बात स्वीकारी है। अब जल्द ही 164 के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे। पीड़िता के घर की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।