फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Several intersections and parks will be named after heroes

Mathura News: कई चौराहे व पार्क हापुरुषों के नाम से जाने जाएंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Several intersections and parks will be named after heroes
मथुरा। कान्हा की नगरी में प्रमुख मार्ग और चौक-चौराहे जल्द ही नई पहचान के साथ जाने जाएंगे। नगर निगम के अधिकारियों ने शहर के कई महत्वपूर्ण स्थानों का नामकरण करने की तैयारी शुरू कर दी है, जिसके तहत कुछ चौराहों का नाम महापुरुषों और कुछ का स्थानीय पहचान हिसाब से रखा जाएगा।
विज्ञापन

वार्ड-37 के पार्षद राजीव सिंह ने मोहल्ला माधवपुरी में स्थित पार्क नंबर-3 का नाम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के नाम रखने मांग की है। उन्हें किसानों के मसीहा के रूप में जाना जाता है। इसी तरह वृंदावन में चरखी कुंज के पास कृष्णा प्रेमी महाराज बैठक आश्रम के सामने वाले मार्ग का नाम कृष्णा प्रेमी महाराज बैठक, श्रीधाम वृंदावन के सौ फुटा रोड पर स्थित श्रीश्री राधा गोविंद देवजी मंदिर के सामने पापड़ी चौराहे का नाम श्रीश्री राधा गोविंद देव, लाल पत्थर चौक करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा वार्ड-33 में ट्रांसपोर्ट नगर से पालीखेड़ा मंदिर तक मार्ग का नाम भगवान श्री शत्रुघ्नजी और जन्मभूमि क्षेत्र में यादव मिष्ठान चौराहे का नाम बदलकर स्व. चतुर्भुज सर्राफ (सीबी चौक) करने की मांग की गई है। इसके अलावा भी कई और मार्ग व चौक -चौराहे शामिल हैं, जिनके नामांकरण की तैयारी की जा रही है। निगम की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद अब अधिकारी नए नामों की शिलापट्टिकाएं बनवाने की तैयारी कर रहे हैं। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने बताया कि फिलाहल इसकी प्रक्रिया चल रही है। विभागीय कार्य पूरे होने के बाद जल्दी चौक-चौराहों को नई पहचान दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed