{"_id":"68ac61e05fa1bba54e0895e9","slug":"seventh-class-student-reached-vrindavan-from-lucknow-by-bicycle-to-meet-saint-premanand-2025-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 400 किमी साइकिल चलाकर संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचा छात्र, मां की इस बात पर छोड़ा घर; आश्रम में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 400 किमी साइकिल चलाकर संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचा छात्र, मां की इस बात पर छोड़ा घर; आश्रम में मिला
Mon, 25 Aug 2025 06:45 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 25 Aug 2025 06:45 PM IST
सार
संत प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए सातवीं के छात्र ने 400 किमी की दूरी साइकिल से तय की। बिना परिजनों को जानकारी दिए घर से निकला छात्र वृंदावन पहुंच गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस छात्र की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के भक्त दुनियाभर में हैं, लेकिन लखनऊ के रहने वाले छात्र ने उनसे मिलने के लिए 400 किमी का सफर साइकिल से तय किया। बिना परिजनों को बताए सातवीं का छात्र लखनऊ से वृंदावन पहुंच गया। पुलिस ने उसे आश्रम से बरामद किया।
जानकारी के अनुसार लखनऊ के पिंक सिटी के रहने वाले सराफा कारोबारी के पुत्र ने 100 रुपये मांगे तो मां ने देने से इन्कार कर दिया। इस बात से क्षुब्ध होकर वह बिना किसी को बताए साइकिल उठाकर निकल पड़ा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार लखनऊ के पिंक सिटी के रहने वाले सराफा कारोबारी के पुत्र ने 100 रुपये मांगे तो मां ने देने से इन्कार कर दिया। इस बात से क्षुब्ध होकर वह बिना किसी को बताए साइकिल उठाकर निकल पड़ा।
विज्ञापन
लखनऊ से वह साइकिल लेकर संत प्रेमानंद से मिलने के लिए वृंदावन तक आ गया। करीब 400 किमी की दूरी तय कर वह वृंदावन पहुंचा। पिता ने लखनऊ के स्थानीय थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों से तलाशते हुए आगे बढ़ी और वृंदावन तक आ गई। किशोर को एक आश्रम से बरामद कर लिया।
ये भी पढ़ें-यूपी: 476 किलो मीटर की दूरी...ट्रैक्टर-ट्रॉली से जीवन का अंतिम सफर, बुलंदशहर हादसे में अब तक नौ की मौत
ये भी पढ़ें-यूपी: 476 किलो मीटर की दूरी...ट्रैक्टर-ट्रॉली से जीवन का अंतिम सफर, बुलंदशहर हादसे में अब तक नौ की मौत