{"_id":"62321bcf07f4212839625cf6","slug":"seven-thousand-grabbed-in-the-name-of-getting-loan-mathura-news-mtr514650823","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन दिलाने के नाम पर सिपाही में हड़पे सात हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन दिलाने के नाम पर सिपाही में हड़पे सात हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन। पुलिस पीआरवी गाड़ी पर तैनात सिपाही ने एक महिला को झांसे में लेकर लोन दिलाने के नाम पर 7000 रुपये हड़प लिए। लोन न मंजूर होने पर पीड़िता ने सिपाही से रुपये वापस मांगे। आरोप है कि सिपाही पीड़िता के पति को एनडीपीएस के फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दे रहा है। महिला, परिवार के साथ थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
सिपाही गोवर्धन थाने के सामने एक किराए के मकान में तीन वर्ष से रह रहा है। सिपाही पीआरवी गाड़ी पर तैनात है। आरोप है कि सिपाही ने दो साल पहले पड़ोसी लता पत्नी रामदास निवासी थाने के सामने जाटव मोहल्ला गोवर्धन को झांसे में लेकर लोन दिलाने के नाम पर 7000 रुपये ले लिए थे। लोन न होने पर 14 मार्च को महिला ने रुपये वापस मांगे तो सिपाही ने उसके पति को एनडीपीएस में फर्जी जेल भेजने की धमकी दी।
बुधवार को पीड़ित महिला अपने परिवार के साथ न्याय मांगने थाने पहुंची। वहां से उसे पुलिस कर्मियों ने भगा दिया। लता ने बताया कि सिपाही घर के पड़ोस में किराए पर रहता है, उसने लोन दिलाने के नाम पर 7000 रुपये ले लिए, वापस मांगने पर फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दे रहा है। थाने में कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
श्रीश्चंद्र एसपी ग्रामीण