फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Seven interstate vehicle thieves caught, 10 vehicles recovered

सात अंतरराज्यीय वाहन चोर दबोचे, 10 वाहन बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:46 PM IST
विज्ञापन
Seven interstate vehicle thieves caught, 10 vehicles recovered
मथुरा। कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के छह सदस्यों को पकड़ा है। इनके पास से चुराए गए तीन चौपहिया और सात दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। यह गैंग हरियाणा, यूपी, राजस्थान और दिल्ली से वाहनों को चुराते थे।
विज्ञापन

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग को पकड़ने के लिए कोतवाल विजय कुमार सिंह के संग हाईवे पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया था। जन्मभूमि लिंक रोड से इस गैंग को पकड़ा गया है।
विज्ञापन

पकड़े गए महादेव, अनूप उर्फ वीर, नरेश उर्फ जान, राजेश निवासीगण पल्सों (थाना गोवर्धन) मथुरा, जाहुल निवासी गांव बैरागी का बांस, थाना सीकरी भरतपुर और आसम निवासी जटवास, थाना सीकरी भरतपुर है। इनके कब्जे से सात बाइकें, दो कार और स्कॉर्पियो बरामद की गई है। रुक्मिणी विहार और कृष्णानगर से चौपहिया वाहन चुराए गए हैं। इसके अलावा चुराई गई बाइकों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो टीमें लगी थीं गैंग के पीछे
सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि लगातार पुलिस की दो टीमें अंतरराज्यीय वाहन चोरों के पीछे लगी हुई थीं। इनकी पूरी जानकारी जुटाकर इस गैंग के सदस्यों को पकड़ा गया है। जल्द ही इनके अन्य साथी भी पुलिस के कब्जे में होंगे।

यह रहे टीम में
- कोतवाल विजय कुमार सिंह, थाना हाईवे एसएचओ अनुज कुमार राणा, एसओजी प्रभारी धीरज कुमार गौतम, सर्विलांस प्रभारी सोनू कुमार, कृष्णानगर चौकी प्रभारी योगेश कुमार, मंडी समिति चौकी प्रभारी रोहित कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed