फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sevayat Goswamis called the closure of Jagmohan unfair.

Mathura News: जगमोहन को बंद करने को सेवायत गोस्वामियों ने ठहराया अनुचित, बोले- होगी अव्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Sevayat Goswamis called the closure of Jagmohan unfair.
आक्रोश व्यक्त करते गोस्वामीजन।
वृंदावन। श्री बांकेबिहारी हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के आदेश पर जगमोहन को श्रद्धालुओं और सेवायत गोस्वामियों के लिए बंद किए जाने पर सेवायत, गोस्वामियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने व्यवस्था में किए गए बदलाव को अनुचित और अव्यवहारिक बताया है।
विज्ञापन




श्री बांकेबिहारी मंदिर की परिसर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए छोटा पड़ रहा है। कहा गया था कि मंदिर में भीड़ प्रबंधन कर व्यवस्था बेहतर की जाएंगी, लेकिन यहां मंदिर परिसर को और छोटा किया जा रहा है। आम आदमी पहले सहज ही ठाकुरजी के दर्शन कर सकता था, लेकिन अब उसे वीआईपी गैलरी के पीछे कर दिया है।
विज्ञापन


सेवायत नितिन सांवरिया गोस्वामी



सर्वोच्च न्यायालय ने श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर प्रबंधन के लिए कमेटी का गठन किया था, लेकिन यह असफल साबित हो रही है। भीड़ नियंत्रण के लिए तिरुपति बालाजी की तर्ज पर टोकन व्यवस्था लागू की जाए, लेकिन कमेटी का इस ओर ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवायत आनंद विहारी गोस्वामी



हाई पावर्ड कमेटी के आदेश से जगमोहन में लगी रेलिंग से श्रद्धालुओं के लिए स्थान और कम हो गया है। इस व्यवस्था से सुधार होने के बजाय श्रद्धालुओं को और अधिक परेशानी हो गई है। पहले श्रद्धालु जगमोहन में चढ़कर समीप से ठाकुरजी के दर्शन कर लेते थे, लेकिन अब उससे वह वंचित हो गए हैं।

सेवायत विजय कृष्ण गोस्वामी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed