{"_id":"5fb6b65f8ebc3eb8670bf861","slug":"serial-killer-mathura-news-agr468587250","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरियल किलर गिरोह के सरगना का मौसेरा भाई दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीरियल किलर गिरोह के सरगना का मौसेरा भाई दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। पुलिस ने राहुल के फरार होने के बाद उसके गिरोह के अन्य सदस्यों पर दबाव बढ़ा दिया है। गोवर्धन पुलिस ने सीरियल किलर गैंग के सरगना राहुल के मौसेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। उसने फरीदाबाद के व्यक्ति की हत्या की थी। पुलिस को उसके पास से मृतक का आधार कार्ड, बैग तथा घटना में प्रयुक्त अन्य सामान बरामद किया है।
15 फरवरी को फरीदाबाद सेक्टर-10 निवासी प्रताप सिंह के पिता विजय प्रताप सिंह गोवर्धन से लापता हो गए थे। अगले दिन विजय प्रताप सिंह का शव रिफाइनरी क्षेत्र में मिला था। बुधवार को सीरियल किलर गिरोह के खुलासे के बाद गोवर्धन पुलिस ने फरार गैंग सरगना राहुल के मौसेरे भाई सोनू पुत्र राजेंद्र निवासी रेजिमेंटल बाजार पार्क के पास थाना सदर बाजार मथुरा को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से मृतक का बैग आधार कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया है।
वारदात में शामिल शिवम पुत्र कन्हैयालाल निवासी रेगड़ मौहल्ला काली मंदिर के पास थाना सदर बाजार तथा सचिन पुत्र प्रेमपाल बघेल निवासी सिद्धार्थ नगर थाना जमुनापार को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष गोवर्धन प्रदीप कुमार ने बताया कि सोनू गैंग के सरगना राहुल की मौसी का लड़का है तथा सोनू के पास ऑटो भी राहुल का ही है। उसने इसी ऑटो से फरीदाबाद निवासी विजय की हत्या की थी।