{"_id":"6a231ed0372cfbe3170b7b7d","slug":"sent-a-message-about-the-environment-by-planting-saplings-mathura-news-c-161-1-vrn1004-103021-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पौधरोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पौधरोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश
विज्ञापन
वृंदावन। विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है।
गीता शोध संस्थान में रासलीला प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बालक-बालिकाओं ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित संगीतबद्ध गीत प्रस्तुत किया। संयोजक चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार ने प्रशिक्षणार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में गीता शोध संस्थान के दिनेश खन्ना, उमेश चंद्र शर्मा ने ब्रज क्षेत्र में कृष्णयुगीन पौधों के रोपण की जानकारी दी। इससे पूर्व संस्थान परिसर में प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री व प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने पाखड़ का पौधा लगाया। इस अवसर पर डीएम सीपी सिंह, ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सीईओ लक्ष्मी नागप्पन, एसएसपी श्लोक कुमार, विधायक पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी, मेघश्याम सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
वृंदावन शोध संस्थान, श्रीहित राधावल्लभ सेवा ट्रस्ट, लायंस क्लब नई दिल्ली ने संयुक्त रूप से परिक्रमा मार्ग वराहघाट स्थित मदनटेर पर पौधरोपण कर परिचर्चा की। श्रीहित सुकृतलाल गोस्वामी ने कहा ब्रज संस्कृति में पर्यावरण से जुड़ा भाव प्राचीन समय से ही देखा जा सकता है। डाॅक्टर इंदु राव, प्रीति होरा, हितांशलाल गोस्वामी, दीपक बघेल, दीपक बघेल, राजेश शर्मा, करूणेश उपाध्याय, महंत रामगोपाल, सुरेशचंद्र शर्मा, कालीचरण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रयास संस्था ने एक वृक्ष बचाएं, जीवन को बचाएं थीम पर आधारित कार्यक्रम मिर्जापुर धर्मशाला के समीप किया गया। पर्यावरण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतिभागी बच्चों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। पर्यावरण विधिवेत्ता आकाश वशिष्ठ, जगन्नाथ पोद्दार, अभय वशिष्ठ, संजीव वर्मा, प्रवीण वशिष्ठ, मोहित गुप्ता, विवेक आचार्य सुशील गौतम आदि उपस्थित रहे।