{"_id":"68917f2d84519090490fda67","slug":"security-plan-ready-for-kanha-s-appearance-in-mathura-ai-drone-cameras-will-keep-an-eye-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janmashtami 2025: मथुरा में कान्हा के प्राकट्य को लेकर सुरक्षा प्लान तैयार, एआई ड्रोन कैमरे रखेंगे नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janmashtami 2025: मथुरा में कान्हा के प्राकट्य को लेकर सुरक्षा प्लान तैयार, एआई ड्रोन कैमरे रखेंगे नजर
Tue, 05 Aug 2025 09:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 05 Aug 2025 09:19 AM IST
सार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर एआई ड्रोन कैमरे हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। मथुरा पुलिस ने सुरक्षा को लेकर प्लान तैयार कर लिया है। इस बार यहां करीब 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के अधिकारी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों में जुटे हैं। इस बार कन्हैया के जन्मोत्सव पर करीब 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसे लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के अंदर करीब 150 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी और लगभग 100 कैमरे मंदिर के बाहर नजर रखेंगे। खास बात यह है कि एआई तकनीक के ड्रोन कैमरों से भी जन्मभूमि क्षेत्र की निगरानी होगी। ये संदिग्धों को पहचानने में मदद करेंगे। सोमवार को डीएम व एसएसपी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों पर जोर दिया है।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के कंट्रोल रूम सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने साफ-सफाई, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, मार्गों का सौंदर्यीकरण, चौराहों की सजावट कराने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि बाहर से आने वाले श्रद्धालु यहां से एक अलग पहचान लेकर जाएं। ऐसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। कहा कि जन्माष्टमी से पहले मार्गों पर हो रहे गड्ढों को भरना सुनिश्चित करें। खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराएं। सभी पोलों एवं ट्रांसफाॅर्मरों की प्लास्टिक रैपिंग की जाए। डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए हैं।
एसएसपी श्लोक कुमार ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा विभिन्न प्रवेश एवं निकास द्वारों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से सतर्क रहने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने दुकानदारों से वार्ता की और अनुरोध करते हुए कहा कि अपनी-अपनी दुकानों का सामान दुकान के अंदर रखें। नगर आयुक्त जग प्रवेश, एमवीडीए सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक नगर राजीव कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा राज कुमार, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव कुमार, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जन्मोत्सव पर पिछले साल आए थे 42 लाख श्रद्धालु
अधिकारियों के अनुसार इस जन्माष्टमी पर 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। पिछले साल 42 लाख भक्त कान्हा के दर्शन करने पहुंचे थे। इसे देखते हुए श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के गेट नंबर 2 और 3 पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहेगी। साथ ही प्रत्येक मार्ग पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।