फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Security of birthplace increased amid blast threats

Mathura News: धमाके की धमकियों के बीच जन्मभूमि की सुरक्षा बढ़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Security of birthplace increased amid blast threats
मथुरा। देशभर में मिल रहीं धमाके की धमकियों के बीच जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर बिना चेकिंग प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। खुफिया तंत्र, अर्द्धसैन्य बल और पुलिस को अलर्ट किया गया है। बिना वाहन पास की गहनता से जांच किए गाड़ियों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


हाल में देश के कई स्टेशनों और सोमवार को लखनऊ-जयपुर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिला। श्रीकृष्ण जन्मभूमि सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण स्थल है। ईदगाह-जन्मभूमि विवाद को देखते हुए यहां और भी सख्ती बरती जाती है। इधर, खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है। हर छोटी-बड़ी गतिविधि को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि जन्मभूमि को लेकर पुलिस व खुफिया तंत्र हमेशा अलर्ट मोड़ पर रहता है। वहां कड़े सुरक्षा इंतजाम हैं। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर पर भी निगरानी बढ़ाई गई है। सुबह और शाम के दर्शन के समय भीड़ नियंत्रण की दृष्टि भी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed