{"_id":"667b5b9d17f7ee06200bb634","slug":"second-vicious-robber-also-arrested-in-the-robbery-of-saraf-father-and-son-on-the-highway-mathura-news-c-369-1-mt11005-115090-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: हाईवे पर सराफ पिता-पुत्र से हुई लूट में दूसरा शातिर लुटेरा भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: हाईवे पर सराफ पिता-पुत्र से हुई लूट में दूसरा शातिर लुटेरा भी गिरफ्तार
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के नवादा चौराहा के पास राधा कृष्ण गार्डन के सामने 23 मार्च की रात हुई लूट में पुलिस को आगरा-मथुरा में 25 से अधिक वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी चांद पिलुआ का फरार साथी अकबर की गिरफ्तारी में सफलता हाथ लगी है। मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। तीसरे अपराधी की तलाश जारी है।
सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि तंतूरा रोड पर मूलचंद नाम से सराफ की दुकान करने वाले बांके लाल वर्मा और उनके बेटे सोनू वर्मा निवासी ब्रजरज धाम कालोनी, रिफाइनरी 23 मार्च की रात दुकान को बंद करने के बाद अपने घर स्कूटी से जा रहे थे। राधा कृष्णा गार्डन के सामने पीछे से आए एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनसे लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस की पांच टीम बदमाशों की धरपकड़ को लगीं थीं।
मुखबिर की सूचना पर 9 अप्रैल को जयगुरुदेव पेट्रोल पंप के पास हाईवे कट के पास से चांद उर्फ पिलुआ उर्फ गटुआ पुत्र रमजानी निवासी ईदगाह परिसर, डीग गेट, गोविंद नगर व हाल निवासी तोरा चौकी क्षेत्र, फतेहाबाद रोड, ताजगंज, आगरा को गिरफ्तार किया था। उसी से पूछताछ में अकबर पुत्र रमेश उर्फ मुल्ला निवासी माधुरी कुंड, अडीग, गोवर्धन का भी नाम सामने आया था। इसकी पुलिस तलाश कर रही थी। सोमवार रात एटीवी गेट के पास से इसे भी गिरफ्तार किया गया। इसके पास से उस लूट से संबंधित 22,140 रुपये व एक तमंचा, एक कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।