फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   seaver, line, trafic, jam, police, absent, mathura

सीवर खोदाई से शहर जाम, हालात सुधारने में पुलिस नाकाम

Wed, 15 Jul 2020 05:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
seaver,  line, trafic, jam, police, absent, mathura
मथुरा। शहर में चल रहे सीवर खोदाई के कार्य ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़कों पर जाम के हालात बन गए हैं। कुछ ऐसे ही हालात बुधवार को नजर आए। पुलिस की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को 10 मिनट का सफर तय करने में एक घंटे का समय लग गया। इस दौरान लोग अधिकारियों को कोसते नजर आए।
विज्ञापन

शहर में पिछले चार माह से अधिक समय से सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। शहर की गलियों से लेकर मुख्य सड़कों को खोदकर रख दिया है। 20 से 25 फिट गहरी सीवर लाइन डाली जा रही है। सीवर कार्य में बरती जा रही ढिलाई लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। शहर के कच्ची सड़क, लाल दरवाजा, मसानी लिंक रोड, डीग गेट, वृंदावन रोड पर सीवर डालने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

कार्य धीमी गति से चल रहा है। सबसे बुरा हाल वृंदावन रोड का है। सीवर लाइन डालने के कारण बुधवार की सुबह से ही वृंदावन रोड पर आकाशवाणी केंद्र से लेकर जयसिंहपुरा और बिरला मंदिर पुलिस चौकी तक वाहनों का जाम लग गया। ठेकेदार द्वारा मिट्टी न हटाने के कारण सड़क पर ट्रैक्टर, टेंपो, चार पहिया वाहनों के साथ दो पहिया वाहन जहां के तहां खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, चामुंडा कॉलोनी में नाला निर्माण चल रहा है। इस दौरान ठेकेदार द्वारा मलवा भी मार्ग पर डाल दिया गया है। इससे रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। मसानी लिंक रोड और डीग गेट मार्ग पर भी हालात कुछ ऐसे ही रहे।
पुलिस की नहीं व्यवस्था
सुबह वृंदावन रोड पर जाम में फंसे लोग पुलिस व्यवस्था को कोस रहे थे। पुलिस व्यवस्था न होने के कारण मार्ग में ट्रैक्टर, ट्रक, चार पहिया और तिपहिया वाहन प्रवेश कर गए, जबकि इस मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध था।
एक काम पूरा नहीं दूसरा शुरू
सीवर कार्य एक स्थान पर जब तक पूरा नहीं होता, संबंधित ठेकेदार दूसरे स्थान पर कार्य शुुरू कर रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सीवर डालने का काम टुकड़ों में किया जा रहा है।
बारिश में घरों को खतरा
बारिश हुई तो घरों को भी खतरा हो सकता है। सीवर लाइन डालने के लिए खोदे गए मार्ग में गड्ढे हो गए हैं। बारिश होने पर इनमें पानी रिसने से पास के मकानों को भी खतरा हो सकता है। शहर की कच्ची सड़क, लाल दरवाजा रोड और परिक्रमा मार्ग पर रहने वाले लोगों में इसे लेकर भय है।

सीवर कार्य बिना बताए जहां मन आया शुरू कर दिया जाता है। कार्य शुरू करने से पहले बता दिया जाए तो ट्रैफिक के सिपाहियों की व्यवस्था कर दी जाए। फिर भी बड़े वाहनों को वृंदावन रोड पर जाने से रोकने के लिए व्यवस्था की जा रही है।
- कमल किशोर, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed