{"_id":"64c69982f91b6648da06c4d3","slug":"scorpio-and-pickup-collide-on-yamuna-expressway-in-mathura-seventeen-people-injured-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे पर ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई स्कॉर्पियो, भंडारा करने जा रहे 17 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे पर ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई स्कॉर्पियो, भंडारा करने जा रहे 17 लोग घायल
Sun, 30 Jul 2023 10:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 30 Jul 2023 10:40 PM IST
सार
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर ओवरटेक करते समय स्कॉर्पियो गाड़ी पिकअप से टकरा गई। हादसे में भंडारा करने जा रहे 17 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर जाबरा टोल प्लाजा के समीप रविवार को ओवरटेक करते समय स्कॉर्पियो गाड़ी पिकअप से टकरा गई। हादसे में 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। चार घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनका नोएडा और आगरा के अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
हादसा मांट थाना क्षेत्र के जाबरा टोल प्लाजा के समीप यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ। यहां पिकअप ओवरटेक करते समय स्कॉर्पियो से टकरा गई। इससे दोनों वाहन सड़क पर पलट गए। हादसे में स्कॉर्पियो सवार विमलेश, राजकुमार निवासी रेलवे कॉलोनी आगरा, निखिल निवासी शिवनगर कैंट आगरा घायल हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज
विज्ञापन
वहीं पिकअप सवार सीटू निवासी कलुपुरा,लोनिया पत्नी संजय, सीमा पत्नी भंवर सिंह, कमलेश देवी पत्नी चतरू, शीला देवी पत्नी रामफूल, निवासी मुराद गढ़ी जिला गौतमबुद्ध नगर, हिमांशी पुत्री रिंकू, श्याम, रोहित, माया पत्नी बालिस्टर, सर्वेश पत्नी दीपक निवासी निवासी मुरादगढ़ी जिला गौतमबुद्ध नगर व राशु पुत्र महेश निवासी बरेली घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे टोल चौकी प्रभारी धीरज कुमार ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पिकअप सवार गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर भंडारा करने के लिए जा रहे थे।