फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   scolarship distribution in district

स्कॉलरशिप की सत्यता जांचेंगे 17 अफसर

Sun, 03 Jan 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 03 Jan 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
scolarship distribution in district
वर्तमान वित्तीय वर्ष में छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं के नामांकन और उपस्थिति का सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए जिले के 256 विद्यालयों में 17 अफसरों को लगाया गया है।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पांच एसडीएम और मांट राजकीय डिग्री कालेज के प्राचार्य सहित 17 अफसरों को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के सत्यापन की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन


इन अफसरों को शिक्षण संस्थान और पाठ्यक्रम की मान्यता की पड़ताल के लिए प्रमाण लेना है और आवंटित सीटों की संख्या की भी जानकारी लेनी है। इनके अलावा छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए छात्र उपस्थिति और संस्थान के रिकार्ड भी देखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में दशमोत्तर कक्षाओं का संचालन करने वाले विद्यालयों की संख्या 256 है। इन विद्यालयों में से 34764 छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन किया था।


इसमें सामान्य वर्ग के पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या 6301 है, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के 15465 विद्यार्थी हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के 12244 और अल्पसंख्यक वर्ग के 764 विद्यार्थियों ने भी आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed