{"_id":"5d35ca8a8ebc3e6ce64e404a","slug":"school-was-dirty-cleaner-suspended-mathura-news-agr3972939170","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में गंदे मिले स्कूल, सफाई कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में गंदे मिले स्कूल, सफाई कर्मी निलंबित
विज्ञापन
मथुरा। फरह ब्लाक के गांव बेरी व बामौली में डीपीआरओ के निरीक्षण में स्कूलों व गांव में गंदगी मिली। वहीं कक्षा पांच के छात्र अपने विद्यालय का नाम नहीं लिख पाए। डीपीआरओ ने दोनों गांवों के सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया और शिक्षकों की एक साल की वेतनवृद्धि रोकने की संस्तुति की है।
डीपीआरओ डॉ. पीतम सिंह एडीओ पंचायत फरह संतोष कुमार और डीपीसी धर्मवीर के साथ फरह ब्लाक के गांव बेरी व बामौली का औचक निरीक्षण किया। गांव में जगह जगह गंदगी व कीचड़ मिली। कई जगह कीचड़ साफ न होने की वजह से जलभराव व मच्छर पनपते मिले।
इसके साथ ही दोनों गावों के प्राथमिक विद्यालयों में टॉयलेट बहुत की गंदे मिलने पर बेरी के सफाई कर्मी अनिल कुमार व बामौली के सफाई कर्मी भूपेंद्र सिंह कुंतल को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही बेरी की प्रधान अंगूरी देवी व बामौली के प्रधान महेश प्रसाद को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
इसके अलावा दोनों विद्यालयों के बच्चों से अपने स्कूल का नाम लिखवाया, तो वे सही से नाम नहीं लिख सके। इस पर शिक्षकों को डांट लगाई और 15 से अधिक शिक्षक व शिक्षिकाओं की एक साल की वेतन वृद्धि रोकने की संस्तुति कर बीएसए को भेजी है। डीपीआरओ ने बताया कि स्कूलों में बहुत गंदगी पसरी थी।