फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   School student dies in car collision

कार की टक्कर से स्कूली छात्र की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
School student dies in car collision
कोसीकलां (मथुरा)। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवन पुलिस चौकी के पास एक स्कूली छात्र की कार की टक्कर से मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर राजमार्ग पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक दिल्ली-मथुरा हाईवे पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने पीड़ित परिजनों को वाहन की तलाश कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन

गांव नवीपुर निवासी जीते (18) पुत्र हीरालाल एसपीएस इंटरनेशनल एकेडमी में कक्षा 9 का छात्र था। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह साइकिल से किसी काम के लिए जा रहा था। कोटवन पुलिस चौकी के सामने कट पर दिल्ली की ओर से आती कार ने जीते को रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद एकत्रित ग्रामीण उसे अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को दिल्ली-मथुरा हाईवे पर रख कर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने वाहन चालक का पता कर उसके खिलाफ कार्रवाई मांग की। करीब आधे घंटे तक हाईवे पर हंगामा होता रहा। इससे दिल्ली से मथुरा की ओर आने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने पीड़ित परिजनों और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही कार का सुराग लगाकर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ही ग्रामीण ने पुलिस को छात्र का शव उठाने दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता का पहले ही हो चुका है निधन
जीते के माता-पिता का निधन कई वर्ष पूर्व हो चुका था। उसका पालन पोषण चाचा होती ने किया था। जीते के दो भाइयों का निधन भी पूर्व हो चुका था। वह अपनी पांच बहन और सात चचेरी बहनों का अकेला भाई था। घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed