फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Scholarship scam accused Babu reinstated

छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी बाबू बहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Scholarship scam accused Babu reinstated
मथुरा। करोड़ों रुपये की छात्रवृत्ति के घोटाले के आरोपियों में से तीन बाबुओं को शासन ने क्लीन चिट देकर बहाल कर दिया है। दो बाबू पूर्व में व एक बाबू को दो दिन पूर्व शासन ने बहाल कर आगरा भेजा है।
विज्ञापन

२२ करोड़ ९८ लाख के छात्रवृत्ति घोटाले को शासन स्तर से ठंडे बस्ते में डालकर खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। निलंबित किए गए समाज कल्याण विभाग के बाबू योगेश को शासन ने बहाल कर दिया है। साथ ही आगरा कार्यालय में नियुक्ति भी दी गई है। जबकि निलंबित किए गए एक बाबू नवीन महरोत्रा को न्यायालय के आदेश के बाद बहाल करके शासन ने फिरोजाबाद व राहुल को मुरादाबाद भेजा है।
विज्ञापन

जानकारी रहे घोटाले के बाद शासन ने न केवल इन बाबुओं को निलंबित किया था, बल्कि घोटाले में लिप्त मान कर २१ लोगों के खिलाफ एक जनवरी २०२१ को रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी/ जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शासन ने निलंबित हुए बाबू को बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed