फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Scholarship applications of 800 students canceled

Mathura News: 800 छात्रों के छात्रवृत्ति आवेदन निरस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Scholarship applications of 800 students canceled
मथुरा। छात्रवृत्ति आवेदन में खुद का आय प्रमाण पत्र लगाना 800 छात्र-छात्राओं को भारी पड़ गया है। जांच में सभी के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। आवेदन निरस्त होने के बाद छात्रों के साथ कॉलेज प्रबंधन में खलबली मची है।
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी नगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पूर्व सूचना दिए जाने के बाद भी करीब 800 छात्र-छात्राओं ने आवेदन में खुद का आय प्रमाण पत्र लगा दिया था। इस कारण जांच के बाद ऐसे सभी छात्र-छात्राओं के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। जिनके आवेदन निरस्त हुए हैं। उन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिल पाएगी। आवेदन निरस्त होने के बाद छात्र-छात्राएं परेशान हैं। दोपहर तक परेशान छात्र-छात्राओं की भीड़ समाज कल्याण कार्यालय पर लगी रही।
विज्ञापन

नियम के अनुसार छात्र को लगाना था अभिभावक का आय प्रमाण पत्र
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि नियमानुसार सभी आवेदकों को अपने अभिभावक का आय प्रमाण पत्र लगाने की जानकारी पूर्व में ही दे दी गई थी। इसके बाद भी कॉलेजों ने छात्रों के खुद के आय प्रमाण पत्र संलग्न आवेदन कैसे प्रेषित कर दिए। इसकी भी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed