{"_id":"63850965daac515edc7e7f7b","slug":"save-chair-scheme-is-going-on-in-rajasthan-rajyavardhan-singh-rathore-mathura-news-mtr526473813","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में चल रही है कुर्सी बचाओ स्कीम: राज्यवर्धन सिंह राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में चल रही है कुर्सी बचाओ स्कीम: राज्यवर्धन सिंह राठौर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरतपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर जम कर हमला बोला है। जनाक्रोश यात्रा के संबंध में भरतपुर आए पूर्व केंद्रीय मंत्री राठौड़ ने होटल लक्ष्मी विलास में पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी कुर्सी बचाने की जुगत में लगे हुए हैं। उसे बचाने के लिए उन्होंने राज्य में कुर्सी बचाओ स्कीम शुरू कर रखी है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष करते हुए राठौड़ ने कहा कि यात्रा के जरिए राहुल गांधी की इमेज बनाने का असफल प्रयास किया जा रहा है। पूर्व में भी कई बार कांग्रेस इस तरह की एक्सरसाइज कर चुकी है। कहा कि राहुल गांधी की उम्र मेरे बराबर है लेकिन मुझे इमेज बनाने की कोई जरूरत नहीं है। राहुल गांधी की इमेज बनाने की कांग्रेस को चिंता सता रही है।
भाजपा नेता ने कहा कि कुर्सी बचाओ स्कीम के तहत मंत्रियों व विधायकों को मुख्यमंत्री ने लूट की खुली छूट दे रखी है। मंत्रियों की पसंद के अधिकारी इलाके में लगाए जाते हैं जो कि लूट में साथ दे रहे हैं। पिछले 4 साल में राज्य सरकार के कार्य और उसकी हालत किसी से छिपी हुई नहीं है। जो जिम्मेदारी जनता ने सरकार को सौंपी थी, उसे निभाने में कांग्रेस पूरी तरह से विफल साबित हुई है। राज्य की कांग्रेस सरकार की चाल बिगड़ी है लेकिन चेहरा राजस्थान की जनता का बिगड़ा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार गुंडे, बदमाशों के सामने सरेंडर है और आपराधिक घटनाओं का ग्राफ बढ़ रहा है जिसमें भरतपुर में अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा लगे होर्डिंग की सुरक्षा तो सरकार करती है लेकिन राजस्थान की जनता की सुरक्षा करने में पूरी तरह से असफल साबित हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार का हवाला देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि वहां बदमाश खुद जेल में बंद होने की गुहार लगा रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेष अग्रवाल ने तीन दिसंबर को भरतपुर आने वाली जनाक्रोश यात्रा के संबंध में जानकारी दी। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने यात्रा संबंधी पोस्टरों का भी विमोचन किया। भाजपा सांसद रंजीता कोली, डांग विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह बेडम, कुंवर दीपराज सिंह, जिला उपाध्यक्ष अभयवीर सिंह सोलंकी, गिरधारी गुप्ता, बृजेश अग्रवाल, रविंद्र जैन, सत्येंद्र गोयल, भगवानदास शर्मा, नरेश सेन आदि मौजूद रहे।