फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Saubhari Van largest city of state is being developed near Sunrakh village of Vrindavan in Mathura

वृंदावन में हरियाली निखारेगा सौभरि वनः प्रदेश का सबसे बड़ा वन, कृष्ण को प्रिय 76 प्रजातियों के पौधे लगाए गए

Thu, 09 Feb 2023 08:59 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Feb 2023 08:59 AM IST
सार

मथुरा के वृंदावन में सिटी फॉरेस्ट विकसित किया जा रहा है। यह प्रदेश का सबसे बड़ा वन होगा। इसका नामकरण ऋषि सौभरि के नाम पर सौभरि वन किया गया है। यह 176 हेक्टेयर जमीन पर विकसित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Saubhari Van largest city of state is being developed near Sunrakh village of Vrindavan in Mathura
city forest

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में वृंदावन के समीपवर्ती गांव सुनरख के पास प्रदेश का सबसे बड़ा शहर वन (सिटी फॉरेस्ट) विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य हरियाली-पर्यटन को बढ़ावा देना और प्रदूषण की समस्या से निजात पाना है। इसका नाम सौभरि ऋषि के नाम पर सौभरि वन दिया गया है। 

विज्ञापन

यह होगा प्रदेश का सबसे बड़ा वन 

पहले चरण में 123 हेक्टेयर जमीन पर बन रहे सौभरि वन में वन विभाग ने भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय 76,875 प्रजातियों के पौधे लगाए हैं। पहले चरण का कार्य पूरा होने के बाद अब दूसरे चरण का कार्य शुरू किया जाएगा। दोनों चरण पूरे होने के बाद इस वन को प्रदेश के सबसे बड़े शहर वन होने की उपलब्धि भी मिल जाएगी। 

विज्ञापन


सौभरि वन का निर्माण सुनरख, आटस और जहांगीरपुर खादर में 176 हेक्टेयर जमीन पर विकसित किया जा रहा है। तीन किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस वन में ब्रज के पौराणिक महत्व के करीब 25 प्रकार के पौधे भी लगाए गए हैं। कई ऐसे पौधे भी हैं, जो बाढ़ के पानी को रोकने में सहायक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Saubhari Van largest city of state is being developed near Sunrakh village of Vrindavan in Mathura
city forest - फोटो : istock

दो चरण में चलेगा काम

सौभरि वन का काम दो चरण में बांटा गया है। प्रथम चरण में लगभग 123 हेक्टेयर में 76,875 पौधे वन विभाग द्वारा लगाए गए हैं। इनमें पाखर, पीपल, जामुन, शीशम, आंवला, नीम, अर्जुन, बरगद, आम, जामुन आदि के पौधे हैं। दूसरे चरण में 42 हैक्टेयर में पौधे लगाने का काम शीघ्र शुरू करने की योजना है। 

पर्यटकों को मिलेगा सुकून

शहर वन विकसित करने के पीछे प्रशासन की मंशा मथुरा-वृंदावन आने वाले पर्यटकों के लिए एक घमूने का बेहतर स्थान उपलब्ध करवाना है। ब्रज में घूमने के बाद शहर में आकर उन्हें सुकून मिलेगा। यह अलग बात है कि वन को पूरी तरह विकसित होने में अभी कई साल लगेंगे। लगाए गए पौधे जीवित रहे इसके लिए भी बखूबी प्रयास करने होंगे।

Saubhari Van largest city of state is being developed near Sunrakh village of Vrindavan in Mathura
city forest - फोटो : अमर उजाला

कई विभाग मिलकर कर रहे काम

सौभरि वन की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का काम जिला प्रशासन, उत्तर प्रदेश बृज तीर्थ विकास परिषद, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण और वन विभाग द्वारा सामूहिक रूप से किया जा रहा। परियोजना का पर्यावरणीय, पौराणिक और धार्मिक महत्व भी है। इस परियोजना से पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत बनेगा और स्थानीय पर्यावरण स्थल का विकास होगा।

सौभरि ऋषि की है तपोस्थली

चयनित परियोजना स्थल के एक ओर कोसी ड्रेन और दूसरी ओर यमुना नदी है। बीच का यह स्थल भगवान श्रीकृष्ण की कालीयदह दमन लीला और सौभरि ऋषि की तपोस्थली है। इस कारण चयनित क्षेत्र पौराणिक, धार्मिक और ऐतिहासिक रूप से काफी अहम है। सुनरख में आज भी सौभरि ऋषि का आश्रम है। विष्णु पुराण, देवी भागवत पुराण एवं श्रीमद्भागवत पुराण के नवस्कन्द के छठे अध्याय में सौभरि ऋषि के विषय में भी वर्णन है।

डिप्टी रेंजर ब्रजेश सिंह परमार ने बताया कि सुनरख, आटस और गांव जहांगीरपुर को मिलाकर 176 हेक्टेयर जमीन वन विभाग को दी गई है। यहां 76 हजार से अधिक पौधे रोपकर शहर वन विकसित किया जा रहा है। वन बनने से इलाके में वातावरण शुद्ध होगा। इसमें लाइटिंग की भी व्यवस्था कर पार्क का रूप दिया जा रहा है। दोंनों चरणों पूरे होने के बाद यह प्रदेश का सबसे बड़ा शहर वन होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed