{"_id":"5ec6789a8ebc3e90602abc79","slug":"sattaking-mobile-police-crime-mathura-mathura-news-agr4427600164","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टा किंग के मोबाइल की पुलिस ने खंगाली कुंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सट्टा किंग के मोबाइल की पुलिस ने खंगाली कुंडली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शहर के हॉटस्पॉट इलाके में कोरोना पॉजिटिव पाए गए सट्टा किंग के मोबाइल को पुलिस ने शक के आधार पर खंगालना शुरू किया है। बताया जा रहा है कि मोबाइल में मिले सौ से अधिक नंबरों को जांच में शामिल किया गया है। इससे सट्टा किंग के संपर्क में रहने वालों में हड़कंप है। चर्चा है कि कुछ लोगों ने अपने मोबाइल स्विच ऑफ भी कर लिए हैं।
स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर खौफ है कि सट्टा किंग के संपर्क में रहे लोगों को न तो क्वारंटीन किया गया है और न ही उनसे पूछताछ की जा रही है। शहर के बीचोंबीच सघन बस्ती में चल रहे सट्टे के बड़े अड्डे के संचालक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पुलिस तथा स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया था। यहां तक कि इसमें थाना गोविंद नगर पुलिसकर्मियों का शामिल होना भी बताया जा रहा है।
मामला जब बड़े पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया तो उन्होंने उक्त कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले व्यक्ति से न केवल पूछताछ की बल्कि उसके मोबाइल को खंगालना शुरू कर दिया। उससे संपर्क रखने वाले सभी लोगों की भी जानकारियां जुटाईं गईं। स्थानीय लोग अब भी कोरोना की चेन से डर रहे हैं।
विज्ञापन
उनका कहना है कि कुछ लोग जो इससे जुड़े थे उन्होंने व्यक्तिगत इलाज कराया है तथा होम क्वारंटीन भी हुए हैं। इनसे कोरोना का संक्रमण फैल सकता है। एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि संबंधित व्यक्ति के मोबाइल से जानकारियां जुटाई जा रही हैं। अभी तक कुछ खास नहीं मिला है।