फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sattaking, mobile, police, crime, mathura

सट्टा किंग के मोबाइल की पुलिस ने खंगाली कुंडली

Thu, 21 May 2020 06:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
sattaking, mobile, police, crime, mathura
मथुरा। शहर के हॉटस्पॉट इलाके में कोरोना पॉजिटिव पाए गए सट्टा किंग के मोबाइल को पुलिस ने शक के आधार पर खंगालना शुरू किया है। बताया जा रहा है कि मोबाइल में मिले सौ से अधिक नंबरों को जांच में शामिल किया गया है। इससे सट्टा किंग के संपर्क में रहने वालों में हड़कंप है। चर्चा है कि कुछ लोगों ने अपने मोबाइल स्विच ऑफ भी कर लिए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर खौफ है कि सट्टा किंग के संपर्क में रहे लोगों को न तो क्वारंटीन किया गया है और न ही उनसे पूछताछ की जा रही है। शहर के बीचोंबीच सघन बस्ती में चल रहे सट्टे के बड़े अड्डे के संचालक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पुलिस तथा स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया था। यहां तक कि इसमें थाना गोविंद नगर पुलिसकर्मियों का शामिल होना भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मामला जब बड़े पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया तो उन्होंने उक्त कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले व्यक्ति से न केवल पूछताछ की बल्कि उसके मोबाइल को खंगालना शुरू कर दिया। उससे संपर्क रखने वाले सभी लोगों की भी जानकारियां जुटाईं गईं। स्थानीय लोग अब भी कोरोना की चेन से डर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि कुछ लोग जो इससे जुड़े थे उन्होंने व्यक्तिगत इलाज कराया है तथा होम क्वारंटीन भी हुए हैं। इनसे कोरोना का संक्रमण फैल सकता है। एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि संबंधित व्यक्ति के मोबाइल से जानकारियां जुटाई जा रही हैं। अभी तक कुछ खास नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed