फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sardar attacked a passenger with a dagger and left him bleeding dispute over the seat

UP: रेलवे स्टेशन पर सरदार ने यात्री पर कटार से वार कर किया लहुलूहान, मच गई अफरा-तफरी; सीट को लेकर हुआ था विवाद

Wed, 02 Apr 2025 01:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 02 Apr 2025 01:35 PM IST
सार

मथुरा रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सरदार ने एक यात्री पर कटार से वार कर दिया। इस हमले में यात्री लहूलुहान हो गया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने आरोपी को दबोच लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। 
 

विज्ञापन
Sardar attacked a passenger with a dagger and left him bleeding dispute over the seat
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में बुधवार को हुजूर साहिब नांदेड़ से अमृतसर जा रही सचखंड एक्सप्रेस में सीट के लिए सिख समुदाय के यात्रियों का एक अन्य यात्री से विवाद हो गया। ट्रेन के मथुरा जंक्शन पर पहुंचते ही सिख समुदाय के यात्रियों ने कृपाण और तलवार से यात्री पर हमला कर दिया। यात्री को लेने प्लेटफार्म पर पहुंचे साथी को भी घायल कर दिया। जीआरपी ने चार हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आगरा के अभयपुर थाना मलपुरा निवासी प्रवीण पुत्र इंद्रजीत फार्मा कंपनी में कार्यरत हैं। बुधवार सुबह वह मथुरा आने के लिए सचखंड एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार हुए थे। सीट को लेकर सिख समुदाय के यात्रियों से उनकी कहासुनी हो गई। कोच में सवार दूसरे यात्रियों ने मामले को शांत करा दिया।
विज्ञापन


प्रवीण का आरोप है कि जैसे ही ट्रेन 11.53 बजे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची तो सिख समुदाय के यात्रियों ने उन पर कृपाण और तलवार से हमला बोल दिया। प्रवीण को लेने स्टेशन पहुंचे उनके सहकर्मी विनय ने जब उन्हें बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उन्हें भी तलवार से घायल कर दिया। प्लेटफार्म पर खूनी संघर्ष होते देख यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर जीआरपी थाना प्रभारी यादराम सिंह, आरपीएफ थाना प्रभारी अवधेश गोस्वामी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल के पिता इंद्रजीत की तहरीर पर जीआरपी ने चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपने नाम पंजाब के जिला तरणतारण निवासी गुरुराज सिंह पुत्र हरजीत सिंह, करनप्रीत सिंह पुत्र हरदीप सिंह और पंजाब के जिला बटाला निवासी विशालदीप सिंह पुत्र गोविंदा सिंह, पंजाब के जिला कोटला निवासी गुरुदेव सिंह पुत्र मंगल सिंह बताए हैं। जीआरपी ने हमले में प्रयुक्त कृपाण और तलवार भी बरामद कर ली है।

सिख समुदाय के यात्रियों ने काटा हंगामा, डेढ़ घंटे खड़ी रही ट्रेन
ट्रेन में जा रहे जत्थे में शामिल चार लोगों को जीआरपी द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर सिख समुदाय के अन्य यात्री आक्रोशित हो गए। उन्होंने प्लेटफार्म पर हंगामा काटना शुरू कर दिया और ट्रेन को भी रवाना नहीं होने दिया। कई बार ट्रेन को रवाना करने का प्रयास किया गया, लेकिन पांच बार चेन पुलिंग के चलते ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी। हंगामे के बीच करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन जंक्शन पर ही खड़ी रही। इससे ट्रेन में शामिल यात्री भी सहमे नजर आए। रेलवे के अधिकारियों ने किसी तरह लोगों को समझाने के बाद ट्रेन को दोपहर 1:16 पर रवाना किया।


रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि सचखंड एक्सप्रेस में मथुरा जंक्शन पर चार यात्रियों द्वारा सामान्य कोच के सह यात्रियों पर आपसी विवाद पर तलवार और कृपाण द्वारा हमला किया गया। इसमें दो यात्री घायल हुए हैं, यात्री द्वारा जीआरपी मथुरा को घटना के बारे में अवगत कराया। घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया और चार आरोपी यात्रियों के खिलाफ जीआरपी मथुरा द्वारा कार्रवाई की जा रही है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed