फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sants have warned to give up his life for clean yamuna

सरकार की बेरुखी से संतों में नाराजगी

Thu, 19 Mar 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 19 Mar 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
sants have warned to give up his life for clean yamuna
यमुना मुक्तिकरण अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह ने कहा कि इस धर्मसंसद में केंद्रीय जलसंसाधन मंत्री उमाभारती के आने की बात थी, लेकिन मात्र उनका एक ई-मेल आया। इसमें कहा गया कि यमुना की अविरलता के लिए हम पांचों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


निर्मलता के लिए भी अधिकारियों से वार्ता की जा रही है। जल्द ही आपके पक्ष में फैसला होगा। अभियान के युवा राष्ट्रीय संयोजक अनुभव तैलंग ने बताया ये दुख की बात है कि सरकार को हमारी मांगों की ही जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


हमारी प्रमुख मांग पर्यावरण अधिनियम के तहत नोटीफिकेशन जारी करना है, इससे सभी राज्य यमुना की अविरलता, निर्मलता बनाए रखने को बाध्य होंगे। साथ ही यमुना किनारे नाला बनाया जाए ताकि गंदा जल यमुना में न गिरे। सब जानते हुए भी सरकार अनजान बन रही है इससे संतों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झलकियां:

-भारतीय किसान यूनियन (भानु) के  राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने धर्म संसद शुरू होने से पहले कहा कि कोई भी नेता कुर्सी पर नहीं बैठेगा, क्योंकि नेता कभी संतों की बराबरी नहीं कर सकता। उनकी जगह संतों के चरणों में है।

-बदरपुर से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेंद्र शर्मा यमुना मुक्तिकरण अभियान में अपना समर्थन देने पहुंचे।

-भीड़ बढ़ने से जाम लगते देख दिल्ली पुलिस ने सरिता विहार और बदरपुर बार्डर पर संतों और उनके साथ बसों में आ रहे भक्तों को रोकना शुरू किया। इस पर धर्म संसद से उन्हें चेतावनी दी गई। यहां मौजूद दिल्ली पुलिस के जवानों ने संदेश भेजकर स्थिति बताई तब जाकर लोगों को आने दिया गया।


-मानमंदिर गुरुकुल के छात्रों का समूह लोगों को भजनों, श्लोकों और अपनी वेशभूषा से आकर्षित कर रहा था। वे शंख भी बजा रहे थे। कई छात्रों ने भगवान कृष्ण का रूप धारण कर रखा था।

-धर्म संसद में आए संतों को सुनने और दर्शन के लिए जब सड़क पर जगह नहीं मिली तो भक्त बसों पर चढ़ गए।

-एनएचपीसी से बदरपुर बार्डर तक हाईवे वन-वे रहा। दिल्ली से आगरा जाने वाले और आगरा से दिल्ली जाने वालों को बाईपास से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed