फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sant Premanand reached private lab to get stomach examined in vrindavan

UP: संत प्रेमानंद के स्वास्थ्य पर बड़ा अपडेट...जांच के लिए निजी लैब में पहुंचे, बाहर जुट गई भक्तों की भीड़

Tue, 21 Oct 2025 07:12 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 21 Oct 2025 07:12 PM IST
सार

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज अपनी जांच के लिए निजी लैब में पहुंचे। जानकारी होने पर बाहर बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ जुट गई। हर कोई उनकी एक झलक पाना चाहता था। ऐसे में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
 

विज्ञापन
Sant Premanand reached private lab to get stomach examined in vrindavan
निजी लैब के बाहर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत इन दिनों कुछ नासाज है। उनके पेट पर सूजन दिखाई दे रही है। इसी को लेकर वे निजी लैब में पेट की जांच कराने के लिए पहुंचे। उन्होंने पेट का सीटी स्कैन कराया। उनके साथ चिकित्सक भी साथ आए थे। मेडिकल रिपोर्ट और किसी प्रकार की जानकारी बाहर न आए, इसके लिए सेंटर के चिकित्सक और उनके स्टाफ को आश्रम की ओर से पूरी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन


बिरला मंदिर के पास स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर में जैसे ही संत प्रेमानंद महाराज पेट की जांच कराने आए तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग मोबाइल लेकर वीडियो बनाने लगे तो परिकरों ने उन्हें रोकना चाहा, लेकिन भीड़ बढ़ने के कारण परिकर भी शांत हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने भीड़ को हटाया और जांच कराने के बाद संत महाराज कार में बैठकर वहां से रवाना हो गए। इससे पूर्व उन्होंने ठाकुर राधाबल्लभ लाल मंदिर के दर्शन भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें- भाभी नहीं शैतान: देवर का प्राइवेट पार्ट काटा और फिर...शादी से एक महीने पहले, इसलिए तबाह कर दी उसकी जिंदगी

 
Trending Videos

शिष्यों ने किया ठाकुरजी का देहरी पूजा
दिवाली पर संत प्रेमानंद के शिष्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान शिष्यों ने देहरी पूजन किया और महाराज के बेहतर स्वास्थ्य के लिए ठाकुरजी से प्रार्थना की। मंदिर के सेवायत दिनेश गोस्वामी ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा संपन्न कराई। 

सेवायत दिनेश गोस्वामी ने संत प्रेमानंद महाराज को ब्रज की विभूति बताते हुए कहा कि उन्होंने लाखों लोगों के जीवन में परिवर्तन किया है। लोगों की कामना है कि वे स्वस्थ हों और फिर से अपनी परिक्रमा जारी रखें। ताकि हर दिन श्रद्धालुओं को उनके दर्शन का लाभ और आशीर्वाद मिल सके।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed