फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sanjhi program in mathura

‘सांझी’ ब्रज की अनुपम कला : लक्ष्मीनारायण

Mon, 08 Feb 2021 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
sanjhi program in mathura
वृंदावन (मथुरा)। ब्रज संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को ‘सांझी’ कार्यशाला का ऑनलाइन आयोजन किया गया। इसमें सांझी विशेषज्ञों द्वारा सांझी के स्टेंसिल (खाकों) पर चर्चा की। सांझी कलाकार विश्वजीत दास ने बताया कि सांझी में खाकों का विशेष महत्व है। सांझी बनाते समय खाकों को सही ढंग से रखना तथा उन्हें सावधानी से उठाना ही एक कुशल सांझी कलाकार की विशेषता है।
विज्ञापन

उन्होंने ऑनलाइन भाग ले रहे प्रतिभागियों को सांझी स्टेंसिल काटना भी सिखाया। चित्रकार ब्रजगोपाल गुप्ता ने कहा कि खाकों को काटते समय बंधों का भी ख्याल रखना चाहिए। ब्रज संस्कृति शोध संस्थान के सचिव लक्ष्मीनारायण तिवारी ने कहा कि ‘सांझी’ ब्रज की अनुपम कला है। संस्थान द्वारा इसे संरक्षित करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। ऑनलाइन कार्यशाला में लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कनिका शर्मा, अभिलाषा चौधरी, परिधि डेविड मैसी, स्नेहा नगरकर, वर्षा तिवारी आचार्य, गोपाल शरण शर्मा, शाश्वत तिवारी आदि उपस्थित थे। संचालन सुरभि पांडेय व हितांगी ब्रह्मभट्ट व धन्यवाद ज्ञापन अमनदीप वशिष्ठ ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed