{"_id":"5e736ab78ebc3e7743464bb1","slug":"sanitizer-spray-mathura-news-agr4345181165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी वार्डों में किया जाएगा सैनिटाइजर का छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी वार्डों में किया जाएगा सैनिटाइजर का छिड़काव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कोरोना वायरस से जंग के लिए नगर निगम तैयार हो गया है। नगर निगम न केवल सफाई की गति को दोगुना कर देगा बल्कि कोरोना वायरस को मारने के लिए सैनिटाइजर का छिड़काव भी करेगा। निगम की पांच टीमें प्रतिदिन दस वार्डों के सार्वजनिक स्थलों पर सैनिटाइजर का छिड़काव करेंगी।
कोरोना को लेकर शांत बैठे नगर निगम की नींद खुल गई है। नगर निगम ने कोरोना से जंग लड़ने के लिए कमर कस ली है तथा पांच रैपिड एक्शन टीम तैयार की हैं। रैपिड एक्शन टीम प्रतिदिन दस वार्डों के सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर सैनिटाइजर का छिड़काव करेंगी। सैनिटाइजर सोडियम हाइपो क्लोराइड होगा। उनके द्वारा एंटी लार्वा छिड़काव भी किया जाएगा ताकि कहीं पर भी गंदगी पनप नहीं सके।
इतना ही नहीं निगम द्वारा दैनिक साफ-सफाई में भी गति को कई गुना बढ़ा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के अनुसार उनके द्वारा समस्त सफाईकर्मियों की टीम बना दी हैं यह टीमें दिन में अपने रोस्टर के हिसाब से काम करेंगी। रात में एक साथ मिलकर ऐसे वार्डों में साफ-सफाई करेंगी जहां पर गंदगी भरी पड़ी है।
विज्ञापन
सभी वार्डों में की जाएगी फॉगिंग
निगम के द्वारा केवल कोरोना से ही नहीं मौसम के साथ बढ़ रहे मच्छर और मक्खियों से निपटने के लिए अपनी तीन फॉगिंग मशीनों को तैयार कर लिया है। इन फॉगिंग मशीनों के जरिए प्रत्येक वार्ड में फॉगिंग की जाएगी।
हमने सैनिटाइजेशन के लिए टीम तैयार कर दी हैं
हमने सैनिटाइजेशन के लिए टीमों को तैयार कर दिया है। सैनिटाइजर का तथा एंटी लार्वा का स्प्रे कराएंगे तथा फॉगिंग भी कराई जाएगी।
- रविंद्र कुमार मांदड़, नगर आयुक्त
सामूहिक रूप में एकत्रित होने से बचें : नगर आयुक्त
नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने लोगों से अपील की है कि वह सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें। इस समय कोरोना की तीसरा स्टेज है इसमेें यह एक दूसरे के संपर्क से फैलता है। जिन लोगों को सर्दी खांसी आदि हो रही है वह चिकित्सक की सलाह लें।