फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sangh chief will inaugurate cow promotion center today

Mathura News: संघ प्रमुख आज करेंगे गो संवर्धन केंद्र का लोकार्पण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Sangh chief will inaugurate cow promotion center today
मथुरा/फरह। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत सोमवार शाम फरह के दीनदयाल धाम पहुंच गए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनके रात्रि विश्राम का इंतजाम यहां किया गया है। मंगलवार को वे परखम स्थित दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण करेंगे। रात्रि विश्राम फरह में ही करने के बाद बुधवार सुबह वे रवाना होंगे।
विज्ञापन


भागवत के स्वागत के लिए दीनदयाल गऊ ग्राम परखम को भव्य रूप से सजाया गया है। वे दोपहर 2 बजे 20 करोड़ की लागत से निर्मित दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण करेंगे। भागवत ने दीनदयाल धाम पहुंचकर दीनदयाल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया। इसके बाद पदाधिकारियों से वार्ता की। उनके स्वागत के लिए मुख्य मार्ग से लोकार्पण स्थल तक रोड के दोनों ओर भगवा पताकाएं लगाईं गईं हैं।
विज्ञापन


जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए हैं। कार और बस से आने वाले स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं के लिए सभा स्थल तक पहुंचने का अलग मार्ग निर्धारित किया गया है। पार्किंग व्यवस्था भी अलग-अलग रहेगी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय और संघ के अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। लोगों के बैठने के लिए कुर्सियों और पट्टियों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए एक टॉवर भी तैयार किया गया है। कार्यक्रम के दृष्टिगत अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख सुरेश चंद्र, क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिंह, क्षेत्र प्रचारक महेंद्र शर्मा, क्षेत्र कार्यवाह डॉ. प्रमोद शर्मा, ब्रज प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला, सह प्रांत प्रचार प्रमुख धर्मेंद्र, सह प्रांत प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार सहित अन्य अधिकारी दीनदयाल धाम पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed