फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   saji dhaji aay gae nand ke aangan, gaay rahe gop badhaayau hai..

Mathura News: सजि धजि आय गए नंद के आंगन, गाय रहे गोप बधायौ है..

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
saji dhaji aay gae nand ke aangan, gaay rahe gop badhaayau hai..
नंदगांव (मथुरा)। बाल श्रीकृष्ण के अवतरण के बाद नंदमहल में जन्मोत्सव के जश्न की खुमारी शनिवार को भक्तों के सिर चढ़कर बोली। चारों ओर एक ही जयघोष हो रहा था. नंद घर आनंद भयो जै कन्हैया लाल की। जिसे देखो हर कोई नंदभवन की ओर चला जा रहा था।
विज्ञापन


बिना एक पल गंवाए नंदभवन पहुंचना चाहता था। कोई धोती, बगलबंदी, पीताम्बर पहन माथे पर चंदन लगा नंदोत्सव की मस्ती में मस्त होना चाहता था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार करीब 10 बजे बरसाना के गोप नंदभवन पहुंचे।
विज्ञापन


बृषभान बाबा के गांव से आए गोपों का नंदगांव के गोपों ने भव्य स्वागत किया। नंदभवन के जगमोहन में नंदगांव बरसाना के गोपों ने संयुक्त समाज गायन कर पहले तो नंद यशोदा को फिर एक दूसरे को कृष्ण जन्म की बधाई दी। करीब तीन घंटे समाज गायन चला। इस दौरान रंगीली आज बाजै अरी हेरी मां, बाजे बधाइयां बे सेइयां नंद दे दरबार, सुख बरसै री हेली जसुमति महल में आदि का गायन हुआ। हम तौ यारो लेते नहीं हीरा मोती लाल हम फरजंद इश्क घूमें हैं बड़े मस्त हाल सुनते ही लोगों के मुख से वाह वाह की गूंज निकल पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर कोई समाजियों के गायन से प्रभावित दिखा। जो जहां था थिरकने लगा। कान्हा के उत्सव के इन दुर्लभ क्षणों को मोबाइल फोन में कैद करने लगा। इसके बाद नंदमहल में ही प्रतीकात्मक मल्ल युद्ध का शुभारंभ हुआ। नंदभवन के सेवायत एक गोस्वामी ने कमर से फेंटा निकाल हवा में लहराते हुए युद्ध की चुनौती दी। इसे स्वीकारते हुए दूसरे गोस्वामी ने कृष्ण-बलराम को प्रणाम कर कुश्ती प्रारंभ की। बराबरी पर छोड़ते हुए दोनों ने एक दूसरे से क्षमा याचना मांगी। अन्य बालकों और बुजुर्गों ने भी मल्ल युद्ध किया।
फिर शुरू हुआ नंदगांव-बरसाना के लोगों के बीच हास परिहास। श्रद्धालुओं ने इसका जमकर आनंद लिया। बरसाना के गोप नंद के जमाई की जय बोल रहे थे तो नंदगांव के लोग बृषभानु के जमाई की जय। नंदभवन जन्म के उल्लास में डूबा था। इसी दौरान एक गोस्वामी युवक (भांड स्वरूप) करीब 15 फुट ऊंचे बांस पर चढ़कर कृष्ण बलराम की ओर मुख कर तुम उदार सरिस देत न द्रव्य समार, ढांढी हूं कुल चंद कौ आयौ नंद दरबार का गायन कर बधाई देता है।
अंत में शंकर लीला का आयोजन हुआ। शंकर जी बालकृष्ण को जी भरकर निहारते हैं। मोर पंखों से कृष्ण की नजर उतारते हैं। नंदोत्सव के दौरान दधि-कांधौ (दही, हल्दी व केसर का मिश्रण) लेने के लिए भक्तों की होड़ लगी रही। इस दौरान सेवायतों द्वारा खिलौंने, टॉफी, वस्त्र आदि उपहार लुटाए। फरुआ और पंजीरी प्रसाद वितरण किया गया। कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण और मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने समाजियों का स्वागत किया।







कृष्ण-बलराम को बांधी राखी

नंदभवन के सेवायत बांके गोस्वामी ने कृष्ण बलराम दोनों भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान कान्हा ने कटि काछनी में बंगली में भक्तों को दर्शन दिए। जन्म के बाद यशोदा मैया के सिर पर एक प्रसूता की भांति सेवायतों ने पट्टी बांधी। छठी पूजने तक यह पट्टी बंधी रहेगी।






शंकर लीला देख आनंदित हुए श्रद्धालु

नंदभवन में जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाली शंकर लीला देखने के लिए हर कोई आतुर था। शंकर भगवान बाल कृष्ण के दर्शन पाकर आनंदित हो गए। उन्होंने बाल कृष्ण को मोर की पंखों से झाड़ा लगाया। भक्त भी झाड़ा लगवाने के लिए आतुर दिखे।



वनखंडी महादेव मंदिर में मना नंदोत्सव

फरह। कस्बे के वनखंडी महादेव मंदिर में नंदोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राधा-कृष्ण के स्वरूपों ने मन मोह लिया। छोटे-छोटे बच्चों को उपहार दिए गए। पूर्व चेयरमैन मुरारीलाल शर्मा, पंडित दीपक गौड़, राष्ट्रीय अध्यक्ष सांस्कृतिक ओमप्रकाश, राजेश उदयवाल, सतीश बघेल, भूपेंद्र, मनीष, अग्रवाल अशोक पुजारी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed