फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Saints sounded the conch shell of Sri Krishna birthplace liberation campaign movement

Mathura News: संतों ने किया श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुक्ति अभियान आंदोलन का शंखनाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Saints sounded the conch shell of Sri Krishna birthplace liberation campaign movement
वृंदावन (मथुरा)। अयोध्या से लौटे संत समाज ने एक बार फिर श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन की तरह श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुक्ति अभियान के नाम से आंदोलन का शंखनाद किया है। धर्म रक्षा संघ द्वारा गोशाला नगर स्थित बालाजी सेवा धाम में आयोजित धर्म सभा में पांच साल में 2029 तक मथुरा में श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर निर्माण का एलान किया है। इसके लिए राष्ट्रव्यापी श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। धर्म सभा में सर्वसम्मति से मथुरा के मनीष कृष्ण शास्त्री को इस अभियान का राष्ट्रीय प्रभारी घोषित किया गया।
विज्ञापन



श्रीबालाजी सेवा धाम में रविवार को महामंडलेश्वर स्वामी बजरंग दास महाराज की अध्यक्षता में धर्म सभा का आयोजन किया गया। इसमें सर्वप्रथम विहिप ब्रज प्रांत के संत संपर्क प्रमुख राजकुमार शर्मा का अयोध्या में संतों के लिए की गई व्यवस्था के लिए सम्मान किया गया। धर्म रक्षा संघ ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा के लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुक्ति अभियान नाम से आंदोलन प्रारंभ करने का शंखनाद किया।
विज्ञापन


संतों ने एक स्वर में निर्णय लिया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुक्ति अभियान के द्वारा अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए संघर्ष किया जाएगा। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि अभी तक धर्म रक्षा संघ अदालत में श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुक्ति के लिए प्रयासरत था, लेकिन अब समय आ गया है कि धर्म योद्धाओं को सड़क पर उतरकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए संघर्ष करना होगा। महंत बजरंग दास महाराज, श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुक्ति अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष कृष्ण शास्त्री, संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन



धर्म सभा में महंत सनत कुमार शरण महाराज, स्वामी अंबिका दास महात्यागी, महंत सुंदर दास महाराज, महंत प्रहलाद दास महाराज, महामंडलेश्वर डॉ. आदित्यानंद गिरि महाराज, संत अमृत देव, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज, महंत मोहनी बिहारी शरण महाराज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed