फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Saints should stay away from politics by keeping restraint in speech

वाणी में संयम रख संतों को राजनीति से दूर रहना चाहिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 07:54 PM IST
विज्ञापन
Saints should stay away from politics by keeping restraint in speech
वृंदावन। ब्राह्मण महासभा की शनिवार को सीएल शिशु निकेतन में हुई बैठक में संतों एवं ब्रज फाउंडेशन के बीच चल रहे विवाद में संतों की ओर से किए गए आचरण को गलत ठहराया गया। यह बात संतों व विनीत नारायण के बीच चल रहे है विवादों के चलते कहीं गईं।
विज्ञापन

ब्राह्मण महासभा के संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि संतों को अपने आचरण और अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि संतों को राजनीति से दूर रहना चाहिए। वृंदावन में कुछ ऐसे संत हैं जो ब्रजवासियों एवं तीर्थ पुरोहितों का अपमान कर मंचों पर बैठकर ब्रजवासियों से अपने पैर छुआते हैं। ब्राह्मण सेवा संघ के संस्थापक चंद्रलाल शर्मा ने कहा कि विवाद को बढ़ाना नहीं बल्कि वृंदावन के विकास के लिए काम करना चाहिए।
विज्ञापन

ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष महेश भारद्वाज एवं ब्राह्मण सेवा संघ के अध्यक्ष आनंद वल्लभ गोस्वामी ने कहा कि संतों को ब्रजवासियों का सम्मान करना चाहिए। गोवर्धन के पूर्व नगर पालिका चैयरमैन रामभरोसी पाठक, वंशी तिवारी, आचार्य ब्रजमोहन खांडाल एवं गोपाल शरण शर्मा कहा कि सभी को मिल जुलकर रहना चाहिए। बैठक में महंत प्रियाशरण, गोपी शर्मा, ब्रजेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अविनाश व विनायक भारद्वाज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed