{"_id":"66864ae2579aaac96600f990","slug":"saint-premanand-stopped-night-marchin-mathura-after-hathras-incident-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस हादसा: घटना के बाद संत प्रेमानंद ने रात्रि पदयात्रा की बंद, बोले- रास्ते में न हों खड़े, न ही लगाएं भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस हादसा: घटना के बाद संत प्रेमानंद ने रात्रि पदयात्रा की बंद, बोले- रास्ते में न हों खड़े, न ही लगाएं भीड़
Thu, 04 Jul 2024 12:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 04 Jul 2024 12:44 PM IST
सार
हाथरस हादसे के बाद संत प्रेमानंद महाराज ने रात्रि की पदयात्रा बंद कर दी है। लोगों से अपील की है कि रास्ते में न हों खड़े, न ही भीड़ लगाएं।
विज्ञापन
प्रेमानंद महाराज
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में सत्संग स्थल पर हुई भगदड़ की घटना के बाद वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज अब रात्रि के समय सड़क पर अनिश्चित काल के लिए भक्तों से नहीं मिलेंगे। उन्होंने भक्तों से रात्रि के समय संत दर्शन के लिए रास्ते में खड़े न होने और भीड़ लगाने से मना किया है।
विज्ञापन
संत प्रेमानंद के रमणेरती क्षेत्र स्थित श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम से जारी पत्र में कहा गया कि हाथरस में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और ह्रदय विदारक है। इसमें हम सब की संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं। उन्होंने ठाकुरजी से प्रार्थना की है कि भविष्य में ऐसी कोई भी घटना न घटे।
विज्ञापन
उन्होंने अपने अनुयायियों को संदेश दिया कि हाथरस की घटना को देखते हुए सावधानी के तौर पर संत प्रेमानंद महाराज अपने छटीकरा मार्ग स्थित निवास स्थान से रात्रि 2.15 बजे से पद यात्रा करते हुए अपने आश्रम श्रीहित राधा केलि कुंज जाते थे।
विज्ञापन
इस दौरान श्रद्धालु उनके दर्शन करते थे। वह अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं को संदेश दिया कि वह रात में रास्ते में दर्शन के लिए खड़े न हो ना ही रास्ते में किसी प्रकार की भड़ लगाएं।