फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Saffron again in Mathura, Hema scored a hat-trick of victory

Mathura News: मथुरा में फिर भगवा, हेमा ने लगाई जीत की हैट्रिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Saffron again in Mathura, Hema scored a hat-trick of victory
- 293407 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश धनगर को हराया
विज्ञापन

- हेमा मालिनी को 5,10,064 और कांग्रेस के मुकेश धनगर को 2,16,657 व बसपा प्रत्याशी सुरेश सिंह को 1,88,417 मत मिले
- चुनाव मैदान में 15 प्रत्याशी थे, सभी 12 निर्दलीयों की जमानत जब्त
- भाजपा को 53.3 फीसदी मत मिले, 2019 के मुकाबले 7.58 प्रतिशत गिरावट
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। देशभर की हॉट सीटों में शुमार मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक बनाई। देर शाम घोषित नतीजों में हेमा ने कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश धनगर को 2,93,407 मतों से हराया। हेमा मालिनी को 5,10,064 वोट मिले। हालांकि 2019 के मुकाबले भाजपा के मत प्रतिशत में 7.58 फीसदी की गिरावट आई। इस चुनाव में भाजपा ने 53.3 फीसद मत हासिल किए हैंं, जबकि 2019 में यह आंकड़ा 60.88 फीसदी था। चुनाव मैदान में उतरे 15 प्रत्याशियों में से 12 निर्दलीयों की जमानत जब्त हो गई। बसपा के सुरेश सिंह 1,88,417 मत हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे हैं। 4563 मत नोटा पर भी पड़े।

मंगलवार सुबह आठ बजे से हाईवे स्थित मंडी परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। हेमामालिनी ने पहले ही राउंड से विजयी बढ़त बना ली थी, जो अंतिम चरण तक बरकरार रही। कांग्रेस के मुकेश धनगर शुरुआत से दूसरे और बसपा के सुरेश सिंह तीसरे नंबर पर रहे। देर शाम करीब आठ बजे जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने चुनावी नतीजे का एलान किया गया। इससे पहले शाम करीब पांच बजे तेज आंधी और बारिश के कारण मतगणना पंडालों में अफरा-तफरी मच गई। इससे करीब 20 मिनट तक मतगणना प्रभावित रही। इस चुनाव में कांग्रेस को 20 साल बाद अप्रत्याशित रूप से बढ़त मिली है। इसके चलते बसपा का गणित गड़बड़ा गया। वहीं, भाजपा को रालोद के साथ गठबंधन का भरपूर फायदा मिला। जिले की सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा, प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस और बसपा से आगे रही।
विज्ञापन


भाजपा की जीत के पांच बड़े कारण
- रालोद के साथ गठबंधन होने से जाट वोट भी मिला
- योगी-मोदी के हिंदुत्व के एजेंडे पर लोगों ने भाजपा का साथ दिया
- हेमामालिनी की बेदाग छवि और सेलिब्रिटी होने का फायदा
- ब्रज के विकास के लिए कराए गए कार्य
- कांग्रेस और बसपा से मजबूत प्रत्याशी मैदान में न होना


किसे-कितने मत मिले
प्रत्याशी पार्टी/निर्दलीय मत मिले
हेमा मालिनी भाजपा 510064
मुकेश धनगर कांग्रेस 216657
सुरेश सिंह बसपा 188417
भानु प्रताप सिंह निर्दलीय 15665
राकेश कुमार निर्दलीय 4494
जगदीश प्रसाद कौशिक निर्दलीय 3575
रवि वर्मा निर्दलीय 2724
शिखा शर्मा निर्दलीय 2251
कमलकांत शर्मा निर्दलीय 1503
योगेश कुमार तालान निर्दलीय 1493
मोनी फलाहारी बापू निर्दलीय 1326
क्षेत्रपाल सिंह निर्दलीय 1211
डा. रश्मि यादव निर्दलीय 1189
प्रवेशानंद पुरी निर्दलीय 1085
सुरेश चंद बघेल निर्दलीय 829
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed