फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sadhu murdered with a sharp-edged weapon in Vrindavan

Mathura News: वृंदावन में साधु की धारदार हथियार से हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Sadhu murdered with a sharp-edged weapon in Vrindavan
चामुंडा देवी मंदिर कट के पास साधु की हत्या के बाद छानबीन करते पुलिसकर्मी।
वृंदावन। चामुंडा देवी मंदिर कट के पास जंगल में एक खंडहर मकान के पास सोमवार देर रात एक साधु की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। साधु को बचाने पहुंचे उसके दो साथियों पर भी हमलावर ने जानलेवा हमला कर दिया। दोनों घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन

मारुति नगर स्थित प्रेमकुटी निवासी 45 वर्षीय राघव रास उर्फ वटूर के रूप में हुई है। वह मूलरूप से इटावा जिले के बहादुरपुर के रहने वाले थे। करीब पांच साल से वृंदावन में साधु के रूप में रह रहे थे। उन्होंने प्रेम दास को अपना गुरु बनाया था। पुलिस ने मृतक के भाई और बहन से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन इटावा से वृंदावन पहुंचे और शव की पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, राघव रास दिन में रावल गए थे। रात में रावल निवासी 45 वर्षीय शिवराम उन्हें बाइक से चामुंडा देवी मंदिर कट के पास छोड़ने आया था। दोनों वृंदावन-मांट मार्ग से नीचे जंगल में बने खंडहर मकान के पास पहुंचे थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति से साधु और शिवराम का विवाद हो गया। शोर सुनकर साधु का तीसरा साथी मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ निवासी 32 वर्षीय अर्जुन भी मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि विवाद के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से राघव रास के गले और सीने पर वार कर दिए। वह लहुलुहान हो गए और गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। साधु को बचाने के लिए अर्जुन और शिवराम आगे आए तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। अर्जुन पर धारदार हथियार से तीन वार किए गए। उसकी आंख की पुतली, होंठ और कमर में चोट आई और शिवराम के शिवराम के हाथ में। हमले के बाद आरोपी भाग निकला। घायल अर्जुन किसी तरह घटनास्थल से निकलकर करीब सौ मीटर दूर चाय की दुकान तक पहुंचा। वहां से गुजर रहे राहगीर ने उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को जानकारी दी। घायल अर्जुन से पुलिस ने जानकारी जुटाई है। वहीं शिवराम को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वह घर चला गया। उसके बारे में पुलिस पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन टीमें हत्यारे की तलाश में जुटी
सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में झगड़े के दौरान एक व्यक्ति द्वारा साधु की हत्या करने और उसके दो साथियों पर हमला करने की बात सामने आई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घायलों का उपचार कराया गया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed