फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Saadabad road will be 10 meters wide, will get relief from traffic jam

Mathura News: सादाबाद मार्ग 10 मीटर होगा चौड़ा, जाम से मिलेगी निजात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Saadabad road will be 10 meters wide, will get relief from traffic jam
मथुरा। पीडब्ल्यूडी लक्ष्मीनगर से सादाबाद तक 10 मीटर रोड को चौड़ा करेगा। साथ ही सौंदर्यीकरण कराएगा। विभाग ने इसके निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य मार्ग के चौड़ीकरण करने के निर्देश दिए थे। साथ ही विभाग से प्रस्ताव भी मांगे थे, लेकिन पीडब्ल्यूडी ने सिर्फ एक मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। यह मार्ग लक्ष्मीनगर से दाऊजी होते हुए सादाबाद तक जाता है। इसकी लंबाई करीब 25 किलोमीटर है। इसका 17 किमी का एक हिस्सा जिले की सीमा में आता है।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी ने इसी मार्ग के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण की योजना बनाई है। इसके बनने के बाद मथुरा-वृंदावन आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं की राह आसान होगी। साथ ही समय की बचत के साथ जाम से छुटकारा मिलेगा। सहायक अभियंता वीडी शर्मा ने बताया कि मार्ग का निर्माण कराने की योजना बनाई है। करीब 50 करोड़ रुपये से मार्ग का चौड़ीकरण होगा। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed