{"_id":"34d74bcb491e58fb993320f220ecab62","slug":"russian-wrestler-beaten-by-indian-wrestler-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रशियन दांव-पेच पर भारी रहा भारत का शेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रशियन दांव-पेच पर भारी रहा भारत का शेर
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 28 Mar 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रज क्षेत्र के गांव सिहोरा में आयोजित हुए कुश्ती दंगल में पांच लाख की आखिरी कुश्ती रशियन पहलवान लेबान और भारत केसरी कृष्णा के बीच हुई। भारत माता की जय के बीच लड़ी गई इस कुश्ती में कई बार रोमांचक दौर आए। 20 मिनट के कड़े मुकाबला हुआ लेकिन भारत केसरी के सामने 150 किलोग्राम भार वर्ग के विजेता लेबान को हार झेलनी पड़ी।
ब्रजकेसरी देवेंद्र पहलवान द्वारा मल्लविद्या को बढ़ावा देने के लिए आयोजित विराट कुश्ती दंगल का शनिवार को दूसरे दिन था। इसकी शुरुआत 10 हजार की ईनामी कुश्तियों से र्हुई। इसमें सचिन और भूरा के बीच मुकाबला बराबर रहा, वहीं काढ़ा उटावर ने संदीप को हराया। दिल्ली के अतुल और सुंदर के बीच कुश्ती बराबर रही, वहीं पैगांव के शीशपाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी हरीहर को हराया। 15 हजार ईनाम की कुश्ती धम्मा और संजय नोएडा के बीच बराबरी पर छूटी।
बंटी पहलवान पचावर और उपेंद्र नोएडा भी बराबर रहे। कुल्ला भूतेश्वर अखाड़ा और कुल्लू कोसीकलां की 21 हजार
ईनाम पर कुश्ती बराबरी पर छूटी, वहीं सुभाष पानीगांव और मानवेंद्र नंदगांव बराबर रहे। चौकड़ा के श्याम ने दिल्ली के प्रदीप को हराया। नोएडा के दानेश और भीम पहलवान बराबर रहे, वहीं मदैम के पवन और कलेक्टर बल्टीकरी बराबरी पर रहे। सिहोरा के ब्रिजेंद्र ने 31 हजार की कुश्ती में रमेश घोड़ीचांद को हराया। घोड़ी चांद हरियाणा के युधिष्ठिर और शिब्बो बसेला के बीच बराबर मुकाबला बराबरी पर रहा। विक्रम सपेरा दिल्ली जसराम अखाड़ा और हरीओम तिरवाया के बीच 51 हजार पर मुकाबला बराबर रहा। पुष्पेंद्र नौगांव और परवेंद्र पहलवान झज्जर के बीच 51 हजार और गुर्ज के बीच मुकाबला बराबर रहा।
विज्ञापन
इसके बाद दंगल आयोजक ब्रजकेसरी देवेंद्र पहलवान द्वारा एक लाख ईनाम पर कराई गई धीरज पहलवान अखाड़ा पीपलवाला और नासिर पहलवान दिल्ली की कुश्ती बराबर रही। इसके बाद आखिरी तीन कुश्तियों में दो लाख ईनाम पर हितेश भारत केसरी और नवीन दिल्ली अखाड़ा गुरु हनुमान के बीच 20 मिनट चली कुश्ती बराबर रही। इसके बाद दूसरी कुश्ती यूपी केसरी हरिकेश सुरतिया और भारत केसरी परवेश पहलवान दिल्ली अखाड़ा बहादुरगढ़ के बीच हुई। 20 मिनट चली यह कुश्ती भी बराबर रही। इसके बाद 150 किलो वजनी रशियन पहलवान लेबान और भारत केसरी कृष्णा पहलवान के बीच पांच लाख एक हजार की आखिरी कुश्ती का ऐलान किया गया। इसमें दोनों पहलवानों के बीच हुए मुकाबले में कृष्णा पहलवान ने लेबान को चित कर दिया। राया और बलदेव ब्लॉक के 50 हजार से अधिक लोग देर रात आठ बजे तक दंगल का आनंद लेते रहे।