फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rush on bankebihari temple on mohini ekadashi

मोहिनी एकादशी पर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़े भक्त

Sat, 06 May 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा Updated Sat, 06 May 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
rush on bankebihari temple on mohini ekadashi
बांकेबिहारी मंदिर

विज्ञापन
मोहिनी एकादशी पर शनिवार को वृंदावन के मंदिरों और देवालयों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए गए। सुबह से शाम तक मंदिरों में ठाकुरजी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। श्रद्धालुओं ने पंचकोसीय परिक्रमा लगाकर यमुना स्नान भी किया।

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सायंकालीन बेला में भव्य फूलबंगला सजाया गया। बंगले में विराजमान ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन के लिए भक्त लालायित दिखे। इस दौरान मंदिर प्रांगण ठाकुर बांकेबिहारी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। ठाकुर राधावल्लभ मंदिर, राधादामोदर मंदिर, राधा श्याम सुंदर मंदिर, राधारमण मंदिर, गोपीनाथ मंदिर, राधासनेह बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर आदि में सुबह से ही अपने आराध्य के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ने लगे।
विज्ञापन

----

ब्रज में एकादशी का महत्व बताया
श्रीमद्भागवत शोध संस्थान, डा. मनोजमोहन शास्त्री फाउंडेशन, श्रीनाथ जी सेवा संस्थान और हनुमंत आराधना मंडल के संयुक्त तत्वावधान में मोहिनी एकादशी पर शनिवार को ब्रज में एकादशी के महत्व पर संगोष्ठी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सर्व ब्राह्मण महसभा के राष्ट्रीय संगठन सचिव डा. मनोज मोहन शास्त्री ने कहा कि पांच ज्ञानेंद्रिय, पांच कर्मेंद्रिय और एक मन इन ग्यारह को मिलाकर अपने आराध्य के चरणों में जोड़ना ही एकादशी है। ब्राह्मण महासभा के संरक्षक पं. सुरेशचंद्र शर्मा ने भी विचार रखे। इस दौरान रामविलास चतुर्वेदी, डा. देवेंद्रनाथ शास्त्री, मीरा शास्त्री मुरारी थोकदार, महेश भारद्वाज, पद्मनाभ शास्त्री, अशोक व्यास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed